October 9, 2026

Greater Noida Crime : थार और वेन्यू से राहगीरों को लूटने वाले 5 बदमाश गिरफ्तार।

1002557216

रात के अंधेरे में टैक्सी ड्राइवरों और राहगीरों को शिकार बनाने वाला गिरोह दबोचा : किराए की गाड़ियों से करते थे एनसीआर में वारदात।

Noida News : गौतमबुद्धनगर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। थाना सूरजपुर पुलिस ने ‘लिफ्ट के नाम पर लूट’ करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि दिनांक 18 मई 2026 को थाना सूरजपुर पुलिस ने सेक्टर ईटा-01 के पास से 5 अभियुक्तों को धर दबोचा और गिरफ्तार आरोपियों के नाम हैं अंकित सिंह, दीपान्शु, तरुण ठाकुर, नवाब भाटी उर्फ संदीप भाटी और मोहित राजपूत। बता दें कि यह सभी एक संगठित गिरोह बनाकर नोएडा, ग्रेटर नोएडा और एनसीआर में रात के समय सक्रिय रहते थे। इनका तरीका था रास्ते में लिफ्ट देने के बहाने राहगीरों को गाड़ी में बैठाना और फिर मारपीट कर उनके मोबाइल, कैश और कीमती सामान लूट लेना,इतना ही नहीं, ये लोग रात में काम पर जा रहे टैक्सी ड्राइवरों के आगे जानबूझकर गाड़ी लहराते थे ताकि रोकने-
टोकने पर ड्राइवरों के साथ मारपीट कर उनका सामान और गाड़ी की चाबी तक छीन लेते थे,ताकि वो पीछा न कर सकें और गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने चोरी-छिनैती के 20 मोबाइल फोन, घटना में इस्तेमाल दो कारें – एक हुंडई वेन्यू और एक महिंद्रा थार, 4000 रुपये नकद, एक हुंडई की चाबी, दो अवैध तमंचे, दो जिंदा कारतूस और तीन चाकू बरामद किए हैं और पुलिस जांच में सामने आया कि यह लोग ज्यादातर गाड़ियां किराए पर लेते थे और वारदात के बाद वापस कर देते थे। सभी आरोपियों पर पहले से भी लूट, मारपीट और आर्म्स एक्ट के कई मुकदमे दर्ज हैं।थाना सूरजपुर पुलिस ने सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।फिलहाल पुलिस बाकी वारदातों में इनकी संलिप्तता की जांच कर रही है।

महिंद्रा थार और हुंडई वेन्यू से राहगीरों को लूटने वाले गैंग का खुलासा : डीसीपी सेंटर नोएडा

डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि थाना सूरजपुर पुलिस टीम द्वारा अपराध नियंत्रण की दिशा में एक सराहनीय कार्य किया गया है। हमारी टीम ने सेक्टर ईटा-01 के पास से एक ऐसे संगठित गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है जो रात के समय एनसीआर और नोएडा क्षेत्र में ‘लिफ्ट देने’ के नाम पर राहगीरों से लूटपाट करते थे। यह अपराधी बेहद शातिर हैं और वारदातों के लिए रेंट की गाड़ियों (जैसे थार और वेन्यू) का इस्तेमाल करते थे। रास्ते में टैक्सी ड्राइवरों को परेशान कर उनकी चाबियां और मोबाइल लूटना भी इनके तौर-तरीकों में शामिल था।”
“इनके कब्जे से 20 मोबाइल फोन, दो कारें, नगदी और अवैध हथियार बरामद किए गए हैं। इन सभी आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास है।इनके खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है, तथा इनके द्वारा पूर्व में की गई अन्य घटनाओं और इनके नेटवर्क से जुड़े अन्य साथियों की भी गहनता से जांच की जा रही है।”

Author

You may have missed