October 10, 2026

Noida : नोएडा प्राधिकरण की बड़ी कार्यवाही ! सरकारी जमीन में बनी झुग्गियों को हटाया गया

0
IMG-20220801-WA0149

:- प्राधिकरण करीब 11 हजार लोगों को फ्लैट देगी

नोएडा :- नोएडा जैसे हाईटेक शहर में औद्योगिक सेक्टर और सरकारी जमीन पर बनी झुग्गियों को हटाने का अभियान एक बार फिर शुरू हो गया है। इसी क्रम में कार्यवाही करते हुए सेक्टर-8 में सोमवार को करीब एक दर्जन झुग्गियों को हटा दिया गया। जमीन को प्राधिकरण ने अपने कब्जे में ले लिया है। इन झुग्गी वालों को पुनर्वास योजना के तहत सेक्टर-122 में फ्लैट आवंटित हो चुके हैं।

नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने कहा

नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी ने बताया कि झुग्गी-झोपड़ी पुनर्वास योजना के तहत सेक्टर-122 में 1771 प्लैट बनकर तैयार हैं। यहां झुग्गी झोपड़ी वालों को शिफ्ट किया जा रहा है। जो लोग शिफ्ट हो चुके हैं, उनकी झुग्गियों को सील कर ध्वस्त किया जा रहा है। सेक्टर-4, 5, 8, 9 और 10 में झुग्गी-झोपड़ियां है। प्राधिकरण करीब 11 हजार लोगों को फ्लैट देगी, लेकिन पहले चरण में तीन हजार लोगों को घर मिलेंगे। इसके तहत बन चुके फ्लैट में झुग्गी वासियों को शिफ्ट किया जा रहा है। झुग्गी वासियों ने हाल ही में विधायक से शिकायत की थी कि सेक्टर-122 में बुनियादी सुविधाओं की कमी है, जिनको दूर कर दिया गया है। अब प्राधिकरण की प्राथमिकता झुग्गी वासियों का पुनर्वास कराना है।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed