October 10, 2026

Noida News : नोएडा पहुंचे अखिलेश यादव,कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

IMG-20241027-WA0332

नोएडा :- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रविवार को नोएडा पहुंचे। अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य प्रदीप कपूर को श्रद्धांजलि देने के लिए नोएडा के सेक्टर 40 स्थित उनके आवास पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से भी बात की और भाजपा पर जमकर हमला बोला। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो किसी भी स्तर तक गिर सकती है। भाजपा अपने फायदे के लिए किसी भी सीमा से नीचे जा सकती है। भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है, जो अपने कार्यकर्ताओं के भरोसे चुनाव नहीं लड़ती बल्कि पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के सहारे चुनाव लड़ती है। जो पार्टी कार्यकर्ताओं के बजाए अधिकारियों के भरोसे चुनाव लड़ती है, उस पार्टी की हार तय है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में हो रहे उपचुनाव में समाजवादी पार्टी सभी सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ रही है और जीतेगी। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के नोएडा महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता, जिला अध्यक्ष, सपा के प्रदेश सचिव सुनील चौधरी समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Author

You may have missed