CP लक्ष्मी सिंह का ‘कमांडो एक्शन’: जून 2026 की रैंकिंग में सभी 27 थानों ने मारी बाजी, बने सूबे में नंबर वन।

Noida : गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट ने जून 2026 की आईजीआरएस रैंकिंग में पूरे उत्तर प्रदेश में नंबर-1 स्थान हासिल कर नई मिसाल कायम की है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में सभी 27 थानों ने अपने-अपने स्तर पर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। त्वरित शिकायत निस्तारण, पारदर्शी कार्यशैली और जनता से मिले उत्कृष्ट फीडबैक ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि को और खास बना दिया।

News Diary Today | Noida News

नोएडा न्यूज़ | गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि जनता की समस्याओं का समाधान करना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री कार्यालय, उत्तर प्रदेश द्वारा जारी जून-2026 की आईजीआरएस (IGRS) मूल्यांकन रिपोर्ट में इस कमिश्नरेट ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल कर अपनी साख को और मजबूत किया है। बता दें कि इस उपलब्धि की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक बात यह रही कि कमिश्नरेट के सभी 27 थानों ने अपने-अपने स्तर पर उत्तर प्रदेश में नंबर-1 रैंक प्राप्त की है, जो कानून व्यवस्था और जनसुनवाई के मामले में एक मिसाल है और इस बड़ी कामयाबी के पीछे पुलिस कमिश्नर (CP) लक्ष्मी सिंह का कुशल निर्देशन और उनकी कड़ी कानून व्यवस्था नीति है। सीपी लक्ष्मी सिंह हर महीने के प्रत्येक शुक्रवार को खुद आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों की समीक्षा (Review) करती हैं। उनके इसी सख्त और प्रभावी पर्यवेक्षण का नतीजा है कि पुलिसकर्मी शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।कमिश्नरेट पुलिस ने इस सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि यह सिलसिला थमेगा नहीं। भविष्य में भी हर नागरिक को त्वरित और निष्पक्ष न्याय दिलाने तथा प्रभावी पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के लिए गौतमबुद्धनगर पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध रहेगी।

जनता ने दिया ‘उत्कृष्ट’ फीडबैक?

गौतमबुद्धनगर पुलिस सिर्फ कागजों पर शिकायतें दूर नहीं कर रही, बल्कि जमीन पर उतरकर काम कर रही है। निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन करते हुए पुलिस अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं से मौके पर जाकर संपर्क किया। इस पारदर्शी प्रक्रिया के कारण आवेदकों से मिले फीडबैक में भारी उछाल आया है और जनता ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई पर ‘एक्सीलेंट’ (उत्कृष्ट) रेटिंग दी है।

क्या है आईजीआरएस पोर्टल?

आईजीआरएस (Integrated Grievance Redressal System) उत्तर प्रदेश सरकार का एक ऑनलाइन मंच है, जहाँ नागरिक अपनी शिकायतें दर्ज कराते हैं। गौतमबुद्धनगर पुलिस ने इस मंच का उपयोग कर समयबद्ध और निष्पक्ष समाधान देकर जनता के बीच खाकी का भरोसा और मजबूत किया है।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]