Noida News : नोएडा भाजपा ने जिले की महिला पत्रकार , कवित्री और लेखिकाओं को किया सम्मानित


नोएडा :- भाजपा महिला मोर्चा द्वारा चलाए जा रहे जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत महिला पत्रकार , कवित्री और लेखिका को सम्मानित करने का कार्यक्रम दिनांक 19 जनवरी 2024 को नोएडा विधायक पंकज सिंह के ऑफिस B-5 सेक्टर- 26 में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम के अंतर्गत नोएडा महानगर की सभी सम्मानित महिला पत्रकार, कवित्री और लेखिका को भाजपा का पटका पहनाकर,फूल देकर और टीका लगाकर सम्मानित किया गया।

राजनीति और समाज में महिलाओं का योगदान

इसी कार्यक्रम मे उपस्थित सभी के साथ महिला मोर्चा ने चाय पर चर्चा करते हुए वर्तमान राजनीति और समाज में महिलाओं का योगदान विषय पर चर्चा व चिंतन किया।

नीता वाजपेई ने बताया

इस कार्यक्रम की संयोजिका नीता बाजपेई ( मीडिया प्रभारी महिला मोर्चा नोएडा महानगर ) ने बताया की यह सभी सम्मानित बहनें अपने-अपने क्षेत्र में बहुत ही सुंदर कार्य बिना किसी डर और भेदभाव के कर रही है, इन्हीं बातों को ध्यान में रखकर भाजपा महिला मोर्चा ने इन्हें सम्मानित करने के लिए आमंत्रित किया। इस कार्यक्रम में उपस्थित कवित्रियों ने अपनी कुछ कविताओं से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया और कुछ बहनों ने अपने व्यंग से सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया,साथ ही हमारी पत्रकार बहनों ने सभी को सच के साथ जुड़ने और गलत के खिलाफ खड़े होने के लिए प्रेरित किया। यह कार्यक्रम शारदा चतुर्वेदी ( अध्यक्षा , महिला मोर्चा, भारतीय जनता पार्टी, नोएडा महानगर ) की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

इन को किया गया सम्मानित

अर्चना चतुर्वेदी ,शशि पांडे, कुमकुम झा, मधु मोहिनी, मनी मोहिनी, सपन दत्ता ,संगीता चौधरी ,नीलम भागी ,अंजना भागी, सुमन सिंह ,सुनैना सिंह, आशु नथानी , प्रीति बजाज,सुमन चौधरी आदि थी। इस कार्यक्रम में प्रदेश सोशल मीडिया प्रमुख सुचित्रा कक्कड़ के साथ भाजपा महिला मोर्चा नोएडा महानगर जिले की टीम के साथ-साथ मंडल अध्यक्ष तथा उनकी पूरी टीम उपस्थित रही।