Noida News : नए साल के जश्न में नोएडा पुलिस की ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्त कार्रवाई

नोएडा। नए साल के जश्न में नोएडा पुलिस ने सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए। कुल 9348 व्यक्तियों को चेक किया गया, जिसमें 339 लोग ड्रंक एंड ड्राइव के मामलों में पकड़े गए। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों और सड़कों पर शराब पीने के आरोप में 653 लोगों का चालान हुआ। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 8610 वाहनों का चालान किया गया और 43 वाहनों को सीज किया गया।

जोन-वार रिपोर्ट

नोएडा जोन : नोएडा जोन में कुल 3647 व्यक्तियों को चेक किया गया। इनमें खुले में शराब पीने के 245 और शराब पीकर वाहन चलाने के 110 मामले दर्ज हुए। 1695 वाहनों की जांच में 105 वाहनों का चालान हुआ और 19 वाहनों को सीज किया गया।

सेंट्रल नोएडा जोन : सेंट्रल नोएडा जोन में 2984 व्यक्तियों की जांच की गई। इसमें 233 लोग खुले में शराब पीते पाए गए और 52 लोगों पर शराब पीकर वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया। 1670 वाहनों की जांच कर 312 का चालान और 16 वाहनों को सीज किया गया।

ग्रेटर नोएडा जोन : ग्रेटर नोएडा में 2717 व्यक्तियों को चेक किया गया। धारा 292 बीएनएस के तहत खुले में शराब पीने वाले 175 और ड्रंक एंड ड्राइव के 91 मामलों में कार्रवाई हुई। 1592 वाहनों की जांच में 257 का चालान हुआ और 8 वाहनों को सीज किया गया।

यातायात पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने के मामलों में 86 लोगों पर कार्यवाही की। कुल 8610 वाहनों का चालान और 9 वाहनों को सीज किया गया।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.