Noida News : कक्षा 8 तक के स्कूल ठंड के कारण बंद, अगले आदेश तक जारी रहेगा निर्णय


:- कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के कारण स्कूल बंद।

नोएडा। जिले में बढ़ती ठंड और घने कोहरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों को 2 जनवरी से अगले आदेश तक बंद रखने का फैसला किया है। यह आदेश राज्य बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई सहित सभी बोर्डों के स्कूलों पर लागू होगा।

ठंड और कोहरे को बताया कारण

गौतम बुद्ध नगर जिला अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से ठंड का प्रभाव बढ़ता जा रहा है। सुबह के समय स्कूल जाने वाले बच्चों को ठंड और कोहरे के कारण कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

सभी स्कूलों को निर्देश जारी, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि यदि कोई स्कूल इस आदेश का उल्लंघन करता पाया गया, तो उसके खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, नोएडा में ठंड का प्रकोप जारी रहेगा। तापमान 8 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। 3 से 6 जनवरी तक कोहरा और धुंध छाए रहने की संभावना है।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]