Noida News : सोसाइटी के फरमान – लुंगी और नाइटी पहनकर न निकलें घर से बाहर

ग्रेटर नोएडा :- ग्रेटर नोएडा स्थित हिमसागर अपार्टमेंट सोसाइटी के आरडब्लूए की ओर से जारी एक लेटर सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। फाई 2 के पॉकेट 4 स्थित हिमसागर अपार्टमेंट सोसाइटी ने अपने लेटर में आवासीय परिसर में रहने वाले लोगों से अपील की है कि वो लुंगी और नाइटी पहन कर घर से बाहर टहलने के लिए न निकले।

हो रहा विरोध:
हिमसागर अपार्टमेंट आरडब्लूए की ओर से जारी आदेश के बाद से सोसाइटी के लोग इसका विरोध कर रहे हैं। आरडब्लूए का लेटर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। दरअसल, सोसाइटी में बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन से रिटायर्ड और सेवारत लोग रहते हैं। आरडब्लूए के अधिकारियों ने कहा है कि सभी निवासियों से अपेक्षा की जाती है कि घर से बाहर टहलते वक्त में आचरण और पहनावे का खासतौर से ख्याल रखें। कम से कम लुंगी और नाइटी जो कि घर का पहनावा है उसे पहनकर बाहर ना घूमें। सोसाइटी ने लोगों से की अपील में इस बात का ​भी जिक्र किया है कि महिलाओं की ओर से इस बाबत लगातार शिकायतें मिल रही थीं। महिलाओं की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए ही आरडब्लूए ने यह कदम उठाया है।

बोले आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी:
ग्रेटर नोएडा स्थित हिमसागर अपार्टमेंट सोसाइटी आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष पीके कालरा का कहना है कि पिछले कुछ समय से शिकायतें आ रही थी कि लोग घर के अंदर पहनने वाले कपड़ों में ही बाहर घूमने लगते हैं। इसे गलत माहौल बनता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए सभी से लुंगी और नाइटी परहेज करने को कहा गया है। इसे लोगों के ऊपर जबरन थोपने के रूप में न लें।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]