Noida News : सपा नोएडा महानगर ने मनाया संविधान दिवस


:- संविधान की रक्षा का संकल्प और शहीदों को दी श्रद्धांजलि

नोएडा। समाजवादी पार्टी (सपा) नोएडा महानगर संगठन ने संविधान दिवस के अवसर पर सेक्टर-53 स्थित कैंप कार्यालय, कंचनजंगा मार्केट में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा नोएडा महानगर अध्यक्ष डॉक्टर आश्रय गुप्ता ने की। इस दौरान सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया और संविधान की रक्षा का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत 26/11 मुंबई हमले में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि देकर की गई। सभी उपस्थित जनों ने शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रखा। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष डॉक्टर आश्रय गुप्ता ने कहा कि भारतीय संविधान ने देशवासियों को समानता, स्वतंत्रता और मौलिक अधिकारों की गारंटी दी है। उन्होंने कहा कि आज कुछ ताकतें संविधान को कमजोर करने की कोशिश कर रही हैं, जिसे हर हाल में नाकाम करना होगा।

संविधान की रक्षा जरूरी : सुनील चौधरी

कार्यक्रम में सपा के प्रदेश सचिव सुनील चौधरी और जयकरण चौधरी ने कहा कि संविधान के सुरक्षित रहने से ही समाज के वंचित वर्गों को आरक्षण और अन्य सुविधाएं मिल सकेंगी। उन्होंने संविधान की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और सभी से संविधान को मजबूत बनाने की अपील की।

सपा महानगर विधानसभा अध्यक्ष बबलू चौहान ने कहा कि संविधान की रक्षा हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने समाजवादी सोच को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि संविधान को सुरक्षित रखा जा सके और हर वर्ग के अधिकारों की रक्षा की जा सके।

कार्यक्रम में सपा के वरिष्ठ नेता रहे शामिल

कार्यक्रम का संचालन महानगर महासचिव विकास यादव ने किया। इस अवसर पर सपा के वरिष्ठ नेता मोहम्मद तसलीम, रामवीर यादव, राम सहेली, बबली शर्मा, शालिनी खारी, सतवीर यादव, बाबूलाल बंसल, राणा मुखर्जी, बाबा जयवीर, शादाब खान, सौरभ चौहान, आसिफ अंसारी, विश्वास, मयंक कुमार लाल, देवेंद्र खारी और गुलजार समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

महानगर अध्यक्ष ने कार्यक्रम के समापन पर सभी कार्यकर्ताओं को संविधान की मूल भावना और समाजवादी आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। साथ ही, उन्होंने संविधान दिवस को समाज के हर वर्ग तक ले जाने और जागरूकता बढ़ाने की बात कही।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]