Noida :- दिवाली पर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया नोएडा

:- पूरे शहर में 475 पोल पर तिरंगा और 98 स्पॉट पर लगाई गईं फसाड लाइट


नोएडा :- असत्य पर सत्य की जीत और रोशनी का त्यौहार माने जाने वाले दीपावली के अवसर पर शहर को लाइटिंग से सजाने का काम एक बार फिर नोएडा प्राधिकरण ने शुरू कर दिया है। प्राधिकरण ने 475 पोल पर नई तिरंगा लाइटें लगा दी गई हैं। इसके अलावा 98 फसाड लाइट लगाई गई हैं। अधिकारियों ने बताया कि 1150 पोल पर स्ट्रीट लाइट लगाई गई है। नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि जिन जगह तिरंगा लाइट लगाई गई हैं।

जानिए मुख्य रूप से किन जगह लगाई गई है लाइट

साभार

मुख्य रूप से सेक्टर 105 से 108 के बीच सेक्टर 82 फ़्लाईओवर पर 50, सेक्टर 11 से 54 के बीच 30, गोल्फ  कोर्स, सेक्टर 37 फ्लाईओवर, महामाया फ्लाईओवर, महामाया फ्लाईओवर से बॉटनिकल गार्डन, सेक्टर 71 अंडरपास, सेक्टर 51 से 76 मेट्रो स्टेशन, सिटी सेंटर अंडरपास, जेपी फ्लाईओवर से सेक्टर 168 तक 50 सहित कई अन्य जगह तिरंगा लाइट लगाने का काम पूरा कर लिया गया है। नोएडा प्राधिकरण के डीजीएम राजेश कुमार ने बताया कि सेक्टर 18 अंडरपास में 30 अतिरिक्त फ साड लाइट, डीएनडी फ्लाईओवर के नीचे 44 नईए एक्सप्रेस वे पर मयूर विहार बार्डर से ग्रेटर नोएडा तक रंगीन लाइट और सेक्टर 18 कार पार्किंग में भी फसाड लाइट लगाने का निर्णय लिया है। डीजीएम ने बताया कि 1150 पोल पर नई स्ट्रीट लाइट लगाई गई हैं। सेक्टर 105, 93बी, 82, 92, ककराला, सलारपुर, शहदरा व याकुबपूर में 83 नई अतिरिक्त, सेक्टर 115 से 116 ग्रीन बेल्ट, सेक्टर.130, 127, 94, 128, 150, 132, डीएनडी फ्लाईओवर, बख्तावरपुर गांव सहित अन्य लाइट लगाई गई हैं।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]