नोएडा पुलिस ने साइको राइडर को धर दबोचा

:- दिल्ली की महिला की शिकायत पर सेक्टर 9 से किया गया गिरफ्तार


नोएडा :- नोएडा में चौंकाने वाला मामला सामने आया है जो ऑनलाइन बाइक बुक करने वाली महिलाओं को सुनसान इलाके में ले जाकर छेड़छाड़ करता था।

एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया

न्यूज़ डायरी टुडे को एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया की ऑनलाइन बुकिंग एप रेपिडो के साइको राइडर को फेज 1 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसीपी रजनीश वर्मा ने कहा कि ये महिला कस्टमर को सुनसान इलाकों में ले जाकर उनके साथ छेड़खानी करता था। अक्सर दिल्ली जाने वाली महिलाओं को ये टारगेट करता था। इसका नाम मन्नान है पुलिस से दिल्ली की एक महिला की शिकायत पर इसे नोएडा के सेक्टर 9 से गिरफ्तार किया गया है।

ऑनलाइन एप के जरिए होती थी बुक।


रेपिडो के जरिए कही जाने के लिए ऑनलाइन एप के जरिए बाइक बुक होती है। अधिकतर मामलों में ये शाम को छह से रात नौ बजे तक महिलाओं की बुकिंग को प्राथमिकता देता था। एडसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि बाइक होने के बाद ये महिलाओं को शार्टकट के रास्ते जल्दी पहुंचाने की बात कहकर सुनसान इलाके ले जाता और गाड़ी खराब होने का बहाना बनाकर उनके साथ छेड़खानी करता था।

अब तक तीन महिलाओं के साथ कर चूका है छेड़खानी


पुलिस पूछताछ में इसने बताया कि ये अब तक तीन महिलाओं के साथ छेड़खानी कर चुका है। सभी महिलाएं नोएडा से दिल्ली जाने के लिए बाइक बुक करती थी। इसके निशाने पर आफिस से वापस लौटने वाली महिलाएं ज्यादा होती थी।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *