नोएडा के कॉंग्रेसियों ने जाम कर दी दिल्ली

 नोएडा:- गुरुवार को नोएडा महानगर कांग्रेस अध्यक्ष रामकुमार तंवर के नेतृत्व में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जी के ई॰डी॰ के सम्मन के विरोध में नोएडा कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में लक्ष्मी नगर में विकास मार्ग पर वी3एस(V3S) मॉल चौराहे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान यहां पर घंटों जाम लगाकर मोदी व भाजपा सरकार के ख़िलाफ़ प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर ने कहा कि मोदी सरकार देश में लोकतंत्र को खत्म करके पुलिस स्टेट में तब्दील कर दिया है। विपक्षी पार्टी के नेताओं को बदनाम करने डराने धमकाने के लिए ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग कर आम जनता की आवाज को दबाना चाहती है। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय सोनिया गांधी जी मोदी कीतानाशाही से डरने वाली नहीं है। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता लोकतंत्र की रक्षा के लिए आखिरी दम तक लड़ेगा। 

ये रहे उपस्थित:

इस अवसर पर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर,पीसीसी बबली नागर,पीसीसी देवेन्द्र भाटी,विदित चौधरी,वीर सिंह चौधरी,मुकेश यादव,उपाध्यक्ष हरेन्द्र शर्मा,उपाध्यक्ष रिज़वान चौधरी,चरण सिंह यादव,महासचिव सोनू प्रधान,महासचिव जितेन्द्र चौधरी,सचिव कैप्टन हरलीन बाज़वा,आदि कांग्रेसी समिल थे।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *