‘रेवड़ी पॉलिटिक्स’ पर केजरीवाल का पाटिल को जवाब


बोले रेवड़ी दोस्तों में बांटने पर होंगे श्रीलंका जैसे हालात


नई दिल्ली:- इन दिनों देश की राजनीति ‘रेवड़ी’ पर आकर अटक गई है। दिल्ली सरकार द्वारा दी जा रही कई सेवाओं को फ्री देने को लेकर यहां के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार अन्य दलों के निशाने पर हैं। पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्री सेवाओं को फ्री रेवड़ी बताकर केजरीवाल पर तंज किया,तो केजरीवाल ने भी अपना जवाब देकर फ्री सेवाओं को जनता का हक बताया। अब गुजरात भाजपा चीफ सी आर पाटिल के एक बयान का जवाब देते हुए केजरीवाल ने कहा कि जनता को फ्री रेवड़ी देने से श्रीलंका जैसे हालात नहीं होते। अपने दोस्तों और मंत्रियों को देने से होते हैं। श्रीलंका वाला अपने दोस्तों को फ्री रेवड़ी देता था। अगर जनता को देता तो जनता उसके घर में घुसके उसे ना भगाती। जनता को फ्री रेवड़ी भगवान का प्रसाद है। दोस्तों को फ्री रेवड़ी पाप।’
बता दें कि बीजेपी नेता ने कहा था, ‘देश में कुछ लोग रेवड़ी (मुफ्त चीजें) बांट रहे हैं। लेकिन गुजरात के लोगों को ऐसी रेवड़ी संस्कृति से गुमराह नहीं होना चाहिए। क्या ये लोग (आप) गुजरात को श्रीलंका बनाना चाहते हैं? हमें ऐसे लोगों को मुंह तोड़ जवाब देना चाहिए। भाजपा कार्यकर्ता लोगों को समझाएं और उन्हें रेवड़ी संस्कृति के परिणामों के बारे में चेताएं। हम टीवी पर श्रीलंका की स्थिति देख सकते हैं जो चिंताजनक है। यह मुफ्त में चीजें बांटने की वजह से हुआ है।’
पीएम को भी दिया था जवाब:
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते शनिवार को कहा था कि चुनाव से पहले सरकारों द्वारा ‘फ्री रेवड़ी’ बांटी जा रही है। इसपर पलटवार करते हुए केजरीवाल ने कहा था कि देश के बच्चों को मुफ्त और अच्छी शिक्षा देना और लोगों का अच्छा और मुफ्त इलाज करवाने को मुफ्त की रेवड़ी बांटना नहीं कहते हैं। हम एक विकसित और गौरवशाली भारत की नींव रख रहे हैं। ये काम 75 साल पहले हो जाना चाहिए था।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *