नोएडा PGICH में RAPACON 2026 का सफल आयोजन, देश भर के एनेस्थीसियोलॉजिस्ट ने सीखे बच्चों के नर्व ब्लॉक के गुर।

नोएडा के PGICH में आयोजित RAPACON 2026 राष्ट्रीय CME एवं हैंड्स-ऑन वर्कशॉप में देशभर के एनेस्थीसियोलॉजिस्ट एक मंच पर जुटे। बच्चों के सुरक्षित एनेस्थीसिया, अल्ट्रासाउंड-गाइडेड नर्व ब्लॉक और आधुनिक तकनीकों पर विशेषज्ञों ने प्रशिक्षण देकर चिकित्सा क्षेत्र में नई दिशा देने का प्रयास किया।

News Diary Today | Noida News

नोएडा न्यूज़ | पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ चाइल्ड हेल्थ (PGICH), सेक्टर-30, नोएडा के बाल एनेस्थीसिया विभाग ने अपने तीसरे स्थापना दिवस पर RAPACON 2026 राष्ट्रीय CME (सतत चिकित्सा शिक्षा) एवं हैंड्स-ऑन वर्कशॉप का शानदार आयोजन किया। इस वर्ष यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम “Needle to Nerve: Mastering Paediatric Blocks”विषय पर केंद्रित रहा, जिसमें देशभर से आए विशेषज्ञ डॉक्टरों, एनेस्थीसियोलॉजिस्ट, फैकल्टी सदस्यों और रेजिडेंट डॉक्टरों ने हिस्सा लिया। बता दें कि कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान के निदेशक प्रो. (डॉ.) अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में इंडियन सोसायटी ऑफ एनेस्थीसियोलॉजिस्ट्स (ISA) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. नवीन मल्होत्रा मौजूद रहे। वहीं, डॉ. दीपक टेम्पे एवं डॉ. विमी रेवारी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। तीनों अतिथियों ने बाल एनेस्थीसिया के क्षेत्र में नए अनुसंधानों, नवाचार (Innovation) और डॉक्टरों के व्यावहारिक प्रशिक्षण की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया।दिनभर चले इस शैक्षणिक कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने कई आधुनिक और संवेदनशील विषयों पर अपने अनुभव साझा किए, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे अल्ट्रासाउंड-गाइडेड क्षेत्रीय एनेस्थीसिया,फेशियल प्लेन ब्लॉक्स और एड्जुवेंट्स,रोगी सुरक्षा (Patient Safety)एनेस्थीसिया में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) की भूमिका तथा कठिन क्लिनिकल परिस्थितियों का प्रबंधन और इस दौरान आयोजित पैनल चर्चा, Block Wars, Clinical JAM Session और पोस्टर प्रस्तुतियों ने युवा डॉक्टरों को एक सक्रिय और ज्ञानवर्धक मंच प्रदान किया, जिसे सभी ने खूब सराहा।दोपहर के सत्र में हैंड्स-ऑन स्किल स्टेशनों का आयोजन किया गया। यहाँ प्रतिभागियों को वरिष्ठ विशेषज्ञों की देखरेख में अल्ट्रासाउंड-गाइडेड नर्व ब्लॉक्स और क्षेत्रीय एनेस्थीसिया तकनीकों का लाइव व्यावहारिक प्रशिक्षण (Practical Training) दिया गया। डॉक्टरों ने इस व्यावहारिक सत्र को बेहद उपयोगी बताया।

विभाग की उपलब्धियाँ!

बाल एनेस्थीसिया विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. पूनम मोटियानी ने विभाग के 3 वर्षों के सफर और उसकी उपलब्धियों पर एक विशेष प्रस्तुति दी। उन्होंने विभाग की अत्याधुनिक सेवाओं, रिसर्च और सुपरस्पेशियलिटी ट्रेनिंग के बारे में बताया।आयोजन अध्यक्ष प्रो. डॉ. मुकुल कुमार जैन ने कहा कि RAPACON 2026 ने बच्चों के क्षेत्रीय एनेस्थीसिया के क्षेत्र में ज्ञान और आपसी सहयोग को एक नई दिशा दी है। कार्यक्रम को सफल बनाने में विभाग की फैकल्टी डॉ. अमृत कौर और डॉ. उदिति परमार ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम का समापन डॉ. भूमिका द्वारा दिए गए धन्यवाद ज्ञापन और सम्मान समारोह के साथ हुआ।

Author