सेंट्रल नोएडा में पुलिस मुठभेड़, ₹25 हजार का इनामी बदमाश दानिश घायल।

✍️ योगेश राणा

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।

Encounter: गौतमबुद्ध नगर के सेंट्रल नोएडा जोन में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में ₹25,000 का इनामी अपराधी दानिश घायल। बता दें कि पुलिस काफी समय से इसकी तलाश कर रही थी और पकड़ा गया बदमाश गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित (Wanted) चल रहा था और पुलिस ने उस पर पच्चीस हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था और मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया और उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है और पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध हथियार और संदिग्ध सामग्री बरामद की है।

एडिशनल डीसीपी ने क्या कुछ बताया मुठभेड़ के बारे में-?

एडिशनल डीसीपी संतोष कुमार ने बताया कि चेकिंग के दौरान जब पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने फायरिंग कर दी।जवाबी कार्रवाई में पुलिस टीम की गोली बदमाश के पैर में लगी,जिससे वह घायल हो गया औरघायल बदमाश को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस ने बदमाश के कब्जे से अवैध हथियार, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.