RWA ग्रुप में पोस्ट बनी आफत,सपा कार्यकर्ताओं ने थाने में दी तहरीर।

✍️ योगेश राणा


:- आश्रय गुप्ता का बयान—“पार्टी की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं करेंगे”

न्यूज़ डायरी,नोएडा।

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में रोष उस समय बढ़ गया जब सेक्टर-82 में रहने वाले आरएसएस से जुड़े एक व्यक्ति द्वारा पार्टी के संस्थापक स्व. नेताजी (मुलायम सिंह यादव) और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किए जाने का मामला सामने आया। इस घटना से नाराज़ सपा कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो वे थाना परिसर में धरना देने को मजबूर होंगे। सपा महानगर अध्यक्ष आश्रय गुप्ता ने इस पूरे प्रकरण की लिखित शिकायत नोएडा थाना फेज-2 में दर्ज कराई है और आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

अपने शिकायत पत्र में आश्रय गुप्ता ने बताया कि समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता दीपावली के अवसर पर एक पत्रकार के घर शुभकामनाएं देने पहुंचे थे। पत्रकार ने इस मुलाकात की तस्वीर अपने RWA समिति ग्रुप में साझा की, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया। शिकायत के अनुसार, इसी दौरान अशोक कुमार दुबे नामक व्यक्ति ने ग्रुप में आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं और पार्टी व उसके शीर्ष नेताओं के प्रति अपमानजनक व अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया। सपा कार्यकर्ताओं ने इसे पार्टी की गरिमा और नेताजी की विरासत का अपमान बताते हुए थाने फेज-2 में भी एप्लीकेशन दी है। उन्होंने मांग की है कि आरोपी के खिलाफ तुरंत FIR दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

Author

  • News Dairy Today Desk

     

    News Diary Today | Newspaper & Digital News Platform               Trusted News | Stronger Democracy.

    News Diary Today is a professional newspaper and digital news platform dedicated to delivering accurate, timely, and responsible journalism. We cover breaking news, national affairs, politics, business, education, and public interest stories, with a strong focus on Noida, Greater Noida, Delhi-NCR, Ghaziabad, and developments across India. Our mission is to keep citizens informed, raise public concerns, and bring important issues to the forefront. Through our print newspaper and digital platform, we strive to uphold journalistic integrity, credibility, and the values of a responsible media organization.