Rajasthan Welfare Council celebrated Diwali festival with pomp : राजस्थान कल्याण परिषद ने धूमधाम से मनाया दीपावली उत्सव

नोएडा:- राजस्थान कल्याण परिषद ने हर वर्ष की भांति दीपावली मिलन समारोह बड़ी धूमधाम से चोखी हवेली, नोएडा शिल्प हाट, सैक्टर-32 ए,नोएडा में मनाया। अध्यक्ष एन के मालपानी ने बताया कि दीपावली समारोह में संस्था की महिला सदस्यों ने बढ़चढ़कर भाग लिया।

आज के समारोह के मुख्य आकर्षण


दीप-सज्जा-रंगोली के साथ पूजा की थाली प्रतियोगिता
मिठाईयों का छप्पन भोग प्रसाद
कलाकरो के साथ डांडिया रास
बणी-ढणी नार और म्हारा मोट्यार में संस्था के पुरुष एव महिला सदस्यों ने अपने पारम्परिक राजस्थानी वेषभूषा परिधानों में शामिल हुए। महासचिव जुगलकिशोर भारती ने बताया कि संस्था के सदस्यों ने ठाकुर जी को अपने अपने घरों से लाए गए व्यंजनों से 56 भोग का प्रसाद भी चढ़ाया गया। आज के फूलों एवं फलों की दीप सज्जा में जो सबसे अच्छी सजी हुई थाली के लिए पुरस्कार स्वरूप 20 ग्राम चांदी का सिक्का दिया गया। बनी ठनी नार एवं पुरुष की सर्वश्रेष्ठ जोड़ी को भी 20 ग्राम चांदी का सिक्का देकर सम्मानित किया गया। आज के दिपावली कार्यक्रम के संयोजक अनिल अग्रवाल को सफ़ल आयोजन के लिए संस्था के पूर्व अध्यक्ष जी पी केडिया ने बधाई दी। आज सम्मलित होने वाले सदस्यों में पूर्व अध्यक्ष पवन शर्मा, महेंद्र शाह, जी सी माहेश्वरी, के सी गुप्ता, आर सी बजाज, अरविंद बैद, अनिल जैन, राजीव गुप्ता, जीवन जैन, प्रकाश इनानी, विष्णु पारीक, विनोद पारीक, प्रदीप गर्ग, नीशू गुप्ता, पारुल माहेश्वरी, ललिता मेहता, सरिता गुप्ता, सीमा अग्रवाल, निशी अग्रवाल, सुनीता शर्मा, आशा मित्तल सहित कई अन्य प्रमुख सदस्यों ने शिरकत की।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.