RLD’s delegation met the commissioner in Shrikant case : श्रीकांत मामले में कमिश्नर से मिला रालोद का प्रतिनिधिमंडल


पुलिसकर्मियों की भूमिका पर उठाए सवाल

नोएडा:-श्रीकांत त्यागी प्रकरण में गुरुवार को राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) का प्रतिनिधिमंडल पुलिस कमिश्नर से मिला। ये मुलाकात श्रीकांत त्यागी की पत्नी अन्नू त्यागी को पुलिस कर्मियों द्वारा कथित उत्पीड़न के विरोध में की गई। प्रतिनिधिमंडल ने अन्नू त्यागी को पुलिस कर्मियों द्वारा उत्पीड़ित किए जाने का आरोप लगाया और इसके लिए दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की।

राष्ट्रीय लोकदल का प्रतिनिधिमंडल पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी के नेतृत्व में पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह से उनके कमिश्नरेट कार्यालय सेक्टर 108 में उनसे मिला। प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस कमिश्नर से कहा कि श्रीकांत त्यागी के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी अन्नू त्यागी को उत्पीड़ित किया। उसे तीन दिनों तक अवैध रूप से हिरासत में रखा। इसके अलावा भी अन्य तरीके से अन्नू को उत्पीड़ित किया। प्रतिनिधिमंडल ने इस मामले में दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की।

पुलिस कमिश्नर ने दिया आश्वासन

राष्ट्रीय लोकदल के प्रतिनिधिमंडल को पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने आश्वस्त किया कि उनके आरोपों के मामले की जांच उप पुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी) स्तर के अधिकारी से कराई जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने वाले पुलिस कर्मियों और अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगा।

बता दें कि महिला से गाली गलौच के मामले में वीडियो वायरल होने के बाद श्रीकांत के फरार होने के बाद पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी करने के लिए श्रीकांत की पत्नी अन्नू त्यागी को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। फिलहाल श्रीकांत त्यागी इस समय जेल में है। उसकी ओर से दाखिल जमानत याचिका को स्थानीय अदालत खारिज कर चुकी है।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *