गुटखा खाते हैं तो नोएडा में चलें सम्भल कर, थूकने पर लगेगा जुर्माना
नोएडा :- आप गुटखा,पान मसाला या पान जैसी किसी भी चीज के शौकीन हैं तो नोएडा में जरा सम्भल कर चलना होगा। नोएडा प्राधिकरण ने अब शहर को साफ सुथरा रखने के लिए नया प्लान बना लिया है। जिसके तहत शहर में गंदगी फैलाने पर भारी भरकम जुर्माना देना पड़ेगा। इस जुर्माने को लेकर नोएडा प्राधिकरण ने एक लिस्ट भी बना ली है, जिसे बहुत जल्द सार्वजानिक करते हुए बाजारों और सेक्टरों के नोटिस बोर्ड पर लगाया जाएगा।
ऐसी है जुर्माने की लिस्ट
1- गाड़ी से सार्वजनिक जगहों पर गंदगी फैलाने या थूकने पर – ₹ 1000
2- सर्वाजनिक जगहों पर गंदगी करने पर- ₹ 500
3- स्कूल और अस्पताल के आसपास गंदगी फैलाने पर- ₹ 750
4- कचरा मिट्टी में दबाने पर – ₹ 2000
5- खुले में जानवरों को शौच कराने पर – ₹ 500
6- मलबा सड़क किनारे पर रखने पर- ₹ 3000
7- नाली व सीवर में जाम करने वाले सामान फेंकने पर – ₹ 500

