Greater Noida में बंद मकानों को निशाना बनाने वाला गैंग पकड़ा, 4 आरोपी गिरफ्तार।

ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर पुलिस ने दिल्ली-NCR में बंद मकानों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले एक बड़े अंतर्जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 4 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 50 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने, 1.65 लाख रुपये नकद, चोरी में इस्तेमाल ऑटो और अवैध चाकू बरामद किए हैं। पुलिस पूछताछ में ओमीक्रोन-3 और डेल्टा-1 में हुई कई बड़ी चोरी की वारदातों का खुलासा हुआ है।

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।

Greater Noida : थाना सूरजपुर पुलिस ने मैनुअल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से दिल्ली-NCR में बंद मकानों का ताला तोड़कर चोरी करने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गैंग के 4 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 50 लाख रुपये कीमत के चोरी के गहने, 1.65 लाख रुपये नकद, वारदात में इस्तेमाल ऑटो और 3 अवैध चाकू बरामद किए हैं।

पुलिस जांच में सामने आया कि यह संगठित गिरोह ऑटो से नोएडा और दिल्ली के सेक्टरों व सोसाइटियों में रेकी करता था। बंद पड़े मकानों की पहचान कर 4-5 सदस्य मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। गैंग के 1-2 सदस्य बाहर ऑटो में निगरानी करते थे, जबकि बाकी आरोपी घर में घुसकर ताला और ग्रिल तोड़कर गहने व नकदी चोरी कर फरार हो जाते थे।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि 21 मई को ओमीक्रोन-3 स्थित एक बंद मकान की खिड़की तोड़कर उन्होंने गहने और करीब 3.70 लाख रुपये नकद चोरी किए थे। इसके अलावा 24 मई को डेल्टा-1 क्षेत्र में दो बंद मकानों का ताला तोड़कर नकदी और आभूषण चोरी किए थे। इन घटनाओं की रिपोर्ट पहले से दर्ज थी।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रदीप यादव उर्फ फौजी, शिव कुमार उर्फ चूंचा, वीरेश उर्फ वीरा और सूरज उर्फ बंटा के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से सोने-चांदी की 3 चेन, 3 चांदी के बिस्किट, 1 चांदी का सिक्का, 1.65 लाख रुपये नकद, पायल, बिछुए, नोज पिन, 3 हार, 4 कड़े, 4 कंगन, 11 अंगूठियां, मंगलसूत्र, 8 जोड़ी झुमके-टॉप्स, मोतियों की माला, लॉकेट, 27 चांदी के सिक्के, 2000 रुपये का चांदी का नोट, वारदात में प्रयुक्त ऑटो UP16LT8138 और 3 अवैध चाकू बरामद किए हैं। बरामद माल की कुल कीमत लगभग 50 लाख रुपये बताई जा रही है।

अपराधियों का लंबा आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार चारों आरोपी शातिर अपराधी हैं। प्रदीप यादव पर नॉलेज पार्क और सेक्टर-39 थाने समेत 6 मुकदमे दर्ज हैं। वीरेश पर संभल, दादरी और सूरजपुर में 11 केस दर्ज हैं। सूरज पर बीटा-2 और सूरजपुर थाने में 10 मुकदमे हैं, जबकि शिव कुमार पर बीटा-2, सूरजपुर और संभल में 12 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और आर्म्स एक्ट की धाराओं में कार्रवाई की है और अन्य वारदातों को लेकर पूछताछ जारी है।

डीसीपी सेंट्रल नोएडा का बयान

डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि थाना सूरजपुर पुलिस ने एक सक्रिय अंतर्जनपदीय चोर गिरोह को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह गैंग बंद मकानों को निशाना बनाकर दिल्ली-NCR में लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। टेक्निकल सर्विलांस और मैनुअल इंटेलिजेंस की मदद से 4 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से करीब 50 लाख रुपये के गहने और 1.65 लाख रुपये नकद बरामद हुआ है। पुलिस आगे भी ऐसे गिरोहों के खिलाफ अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई करती रहेगी।

Meta Title

Surajpur Police Arrested Interstate Theft Gang in Greater Noida, Jewelry Worth Rs 50 Lakh Recovered

Meta Description

Greater Noida Surajpur Police busted an interstate theft gang involved in house burglaries across Delhi-NCR. Four accused arrested with Rs 50 lakh jewelry, cash, auto and weapons recovered.

URL Slug

surajpur-police-arrested-interstate-theft-gang-greater-noida