वेदवन पार्क के गेट पर 4 साल से अतिक्रमण, पर्यटकों की एंट्री मुश्किल : IGRS शिकायतें जबरन बंद करने का आरोप!

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।

Noida News : सेक्टर-78 स्थित वेदवन पार्क के मुख्य प्रवेश द्वार पर पिछले चार साल से जारी अतिक्रमण को लेकर स्थानीय लोगों ने नोएडा प्राधिकरण के जीएम सिविल ए.के. अरोड़ा और जीएम हेल्थ एस.पी. सिंह को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की है। बता दें कि शिकायत में कहा गया है कि बार-बार शिकायत के बावजूद वर्क सर्किल -6 सिविल टीम अतिक्रमण हटाने में नाकाम रही है और मेन गेट के सामने अतिक्रमण के कारण पर्यटक और परिवार के साथ आने वाले लोग पार्क में आसानी से प्रवेश नहीं कर पा रहे। इससे वेदवन जैसे प्रमुख पर्यटन स्थल की छवि खराब हो रही है और शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि प्राधिकरण के अधिकारी शिकायत के बाद अस्थायी कार्रवाई कर फोटो भेज देते हैं, लेकिन 24 घंटे में ही हालात फिर पहले जैसे हो जाते हैं। सबूत के तौर पर आज शाम 8:39 और 9:29 बजे के दो वीडियो क्लिप भी अधिकारियों को भेजे गए हैं और कई बार शिकायत दर्ज कराई गई। आरोप है कि वर्क सर्किल -6 के वरिष्ठ प्रबंधक ने बिना संपर्क किए सभी शिकायतों को जबरन बंद कर दिया। शिकायतकर्ताओं ने इसे वर्क सर्किल-6 की नियमित प्रथा बताया और पारदर्शिता पर सवाल उठाए हैं और वेदवन पार्क के आसपास गंदगी, धूल, प्रदूषण, तेज शोर और समूह आवासीय सोसाइटी के सामने ट्रैफिक जाम की समस्या बनी हुई है। स्थानीय निवासियों और पर्यटकों दोनों को असुविधा हो रही है और
शिकायत में यह भी कहा गया कि वर्तमान WC-6 सिविल के वरिष्ठ प्रबंधक न फोन उठाते हैं, न कॉल बैक करते हैं। इससे जमीनी स्तर पर जवाबदेही खत्म हो गई है और पत्र में बताया गया कि पूर्व CEO डॉ. लोकेश के कार्यकाल में ग्राउंड स्टाफ की ड्यूटी रात 8 बजे तक बढ़ाई गई थी और नाइट स्वीपिंग शुरू हुई थी, जिससे हालात सुधरे थे। लेकिन अब ये व्यवस्थाएं बंद होने से समस्या फिर बढ़ गई है।

स्थायी समाधान की मांग!

GM सिविल और GM हेल्थ से स्थायी नीति लागू कर अतिक्रमण पूरी तरह हटाने की मांग की गई है। नियमित निगरानी, कर्मचारियों की जवाबदेही तय करने और सख्त कार्रवाई को ही समस्या का समाधान बताया गया है।