बदले गए 4 बड़े मंडलों के कप्तान : गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज को मिले नए मंडलायुक्त,पुष्प राज सिंह बने नोएडा ACEO

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए 13 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज को नए मंडलायुक्त मिले हैं, जबकि पुष्प राज सिंह को नोएडा प्राधिकरण का नया अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (ACEO) नियुक्त किया गया है।

News Diary Today | Noida News

उत्तर प्रदेश न्यूज़ | उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सोमवार को राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए 13 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के तबादले और अतिरिक्त प्रभार सौंपे हैं। इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत सूबे के चार महत्वपूर्ण मंडलों (गोरखपुर, बस्ती, बरेली, प्रयागराज) को नए मंडलायुक्त (कमिश्नर) मिले हैं और कई अन्य अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। बता दें कि शासन द्वारा जारी आधिकारिक सूची के अनुसार, प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक चुस्त और जन-केंद्रित बनाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज जैसे बड़े और संवेदनशील मंडलों के प्रशासनिक ढांचे में बदलाव कर विकास कार्यों को गति देने की कोशिश की गई है।पुष्प राज सिंह को औद्योगिक और आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण नोएडा क्षेत्र में विकास परियोजनाओं की निगरानी के लिए अतिरिक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी (ACEO) नियुक्त किया गया है।कुछ अधिकारियों को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ राज्य की प्राथमिकता वाली योजनाओं को लागू करने के लिए अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।यह फेरबदल राज्य सरकार की प्रशासनिक कार्यकुशलता बढ़ाने और जिलों में कानून-व्यवस्था के साथ विकास कार्यों को समय पर पूरा कराने की रणनीति का हिस्सा है।

कौन कहां गया?

ACEO स्तर के तबादले:

  1. इन्द्र विक्रम सिंह – सचिव, कृषि विभाग से मंडलायुक्त, गोरखपुर बनाए गए। इनकी जगह अनिल ढींगड़ा को हटाया गया।
  2. वैभव श्रीवास्तव – प्रबंध निदेशक, पीसीडीएफ से मंडलायुक्त, बस्ती
  3. शम्भु कुमार – प्रबंध निदेशक, पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम से मंडलायुक्त, बरेली

4.डा0 लोकेश एम0 – सचिव, लोक निर्माण विभाग से मंडलायुक्त, प्रयागराज। यहां से सौम्या अग्रवाल को हटाकर श्रमायुक्त बनाया गया।

अन्य महत्वपूर्ण तैनाती:

अनिल ढींगड़ा-मंडलायुक्त गोरखपुर को अब आवास आयुक्त, UP आवास एवं विकास परिषद के साथ सचिव, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग का जिम्मा मिला।

प्रकाश बिन्दु- सचिव गृह को प्रबंध निदेशक, पीसीडीएफ बनाया गया।

भूपेन्द्र एस.चौधरी- मंडलायुक्त बरेली अब सचिव, प्रशासनिक सुधार विभाग होंगे।

संदीप कुमार- राजस्व परिषद सदस्य को प्रबंध निदेशक, पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम की जिम्मेदारी दी गई।

नोएडा और UPSIDC में बदलाव

पुष्प राज सिंह- सचिव गोरखपुर विकास प्राधिकरण को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, नोएडा नियुक्त किया गया।

नोएडा के वर्तमान ACEO सतीश पाल को विशेष सचिव, गृह विभाग भेजा गया।

डा0 बलकार सिंह- आवास आयुक्त को मुख्य कार्यपालक अधिकारी, UPSIDC का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।

अतिरिक्त प्रभार
प्रमुख सचिव रविन्द्र को उनके वर्तमान पद के साथ निदेशक, राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]