Video of Annu Tyagi goes viral, allegations against MP : अन्न्नू त्यागी का वीडियो वायरल, सांसद पर लगाए आरोप



षड्यंत्र का शिकार न हो समाज, सुरक्षा के लिए सांसद के खिलाफ दी थी शिकायत


नोएडा:- नोएडा में श्रीकांत त्यागी की पत्नी अन्नु त्यागी का एक वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया के कई प्लेटफ ार्म पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमे वह कह रही है कि उन्होंने समाज के लोगों के खिलाफ  कोई भी एप्लीकेशन नहीं दी है। जो एप्लीकेशन उन्होंने दी थी वह सांसद डाक्टर महेश शर्मा के खिलाफ  सुरक्षा को लेकर दी गई थी। क्योंकि मुझे डाक्टर महेश शर्मा से खतरा है। इस मामले में एडीसीपी साद निया खान ने बताया कि अभी तक फि जिकल रूप में किसी ने कोई एप्लीकेशन नहीं दी गई है, हो सकता है किसी अन्य पोर्टल या ऑनलाइन दी हो इसकी जानकारी की जा रही है।


     अनु त्यागी ने वीडियो जारी करते हुए कहा, मैं अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए आप सभी लोगों से अनुरोध करती हूं कि कोई भी व्यक्ति किसी अफ वाह में ना आए। जिस तरीके से गलत सूचना फैलाई जा रही है। मैंने ऐसी कोई एप्लीकेशन नहीं दी है। मैंने आपको पहले ही बताया था कि मेरे पति श्रीकांत त्यागी भी षड्यंत्र का शिकार हुए हैं। एक वीडियो मैंने पहले भी जारी किया था। आप लोग किसी भी षड्यंत्र का शिकार ना हो। उन्होंने आगे कहा कि यह भी एक षड्यंत्र है, जो डॉक्टर महेश शर्मा के द्वारा रचाया जा रहा है। मैं आप सभी से हाथ जोडक़र बोलती हूं कि कुछ लोग हमारी एकता को तोडऩा चाहते हैं। ऐसे लोगों के चक्कर में ना आए। हमें एक साथ खड़े होकर लड़ाई लडऩी है। ओमैक्स सोसायटी में महिला से अभद्रता करने वाले श्रीकांत त्यागी की जमानत याचिका शुक्रवार को खारिज हो गई थी। गैंगस्टर केस में उन्होंने जमानत के लिए याचिका दाखिल की थी। श्रीकांत 9 अगस्त से जेल में बंद है। इससे पहले 3 मामलों में त्यागी को जिला न्यायालय से जमानत मिल चुकी है। श्रीकांत त्यागी का मामला सियासी रूप ले चुका है। शुक्रवार को सपा के 9 सदस्यीय एक डेलिगेशन ने त्यागी की पत्नी अनु से मुलाकात की थी ।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]