Noida News : मेहनत का मिला इनाम,विनय कुमार सिंह बने एआरटीओ

न्यूज़ डायरी,नोएडा।

नोएडा परिवहन विभाग में कार्यरत संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) विनय कुमार सिंह को पदोन्नति का बड़ा उपहार मिला है। दिवाली से ठीक पहले यह खबर उनके लिए किसी खास तोहफे से कम नहीं है। अपनी लगन, तकनीकी दक्षता और ईमानदार कार्यशैली के लिए जाने जाने वाले विनय कुमार सिंह को अब एआरटीओ (सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी) के पद पर पदोन्नत किया गया है। वे अब इस नई जिम्मेदारी के साथ क्षेत्र में परिवहन व्यवस्था को और सुदृढ़ करने, यातायात नियंत्रण, वाहन पंजीकरण, फिटनेस और परमिट संबंधी कार्यों की देखरेख करेंगे।

आपको बता दे की विनय कुमार सिंह नोएडा में अपनी सेवाएँ पहले से ही दे रहे हैं। संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने विभाग में कई नवाचारों को अपनाया और कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाया। उनकी पदोन्नति की सूचना मिलते ही विभागीय साथियों, अधिकारियों और शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी। कई लोगों ने कहा कि यह उपलब्धि उनके समर्पण और मेहनत का नतीजा है। विभाग के लोगों का मानना है कि विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में नोएडा की परिवहन व्यवस्था और बेहतर होगी तथा नागरिकों को सेवाएँ और अधिक सरल एवं सुलभ मिलेंगी।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]