नोएडा–एनसीआर में बदला मौसम, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट।

Weather: नोएडा और एनसीआर में आज पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के चलते मौसम ने करवट ली है। बता दें कि भारतीय मौसम विभाग(IMD) ने नोएडा और दिल्ली-एनसीआर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। आज सुबह से रुक-रुक कर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ रही हैं और इसी वजह से अधिकतम तापमान गिरकर 19°C के आसपास रहने का अनुमान है, जिससे दिन में कड़ाके की ठंड महसूस हो रही है।

आने वाले दिनों का हाल!

मौसम विभाग के मुताबिक 28 जनवरी को हल्की बारिश जारी रह सकती है और तापमान में और गिरावट आने की संभावना है और एक और नया पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे सकता है, जिससे महीने के अंत तक ठंड का असर बना रहेगा।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.