Noida News : नोएडा सेक्टर 135 बाढ़ में फंसी गौ माताओं को बचाने के लिए महिला ने CM योगी से लगाई गुहार

नोएडा :- लगातार पहाड़ी और मैदानी इलाकों में होती तेज बारिश और यमुना में आए उफान के बाद दिल्ली और आसपास के इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। नोएडा के भी कई निचले इलाके यमुना नदी की चपेट में है। बाढ़ से जितना नुकसान और परेशानियों का सामना मनुष्य को करना पड़ रहा है। कोई जानवर भी बाढ़ की चपेट में है । ऐसा ही एक वीडियो ट्यूटर पर पोस्ट किया गया है जिसमें महिला सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ से गुहार लगा रही है कि सेक्टर 135 में फंसी गौशाला की लगभग 250 गौ माताओं और आसपास की अन्य गौ माताओं को रेस्क्यू कर बाढ़ प्रभावी क्षेत्र से बाहर निकाल दिया जाए । वीडियो में महिला कह रही है कि गौ माताओं ने 2 दिन से कुछ खाया नहीं है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि इतनी बात कहने के बाद महिला रोने भी लगती है। रोते-रोते भी महिला योगी आदित्यनाथ से गौ माताओं को बचाने की विनती करती दिखाई दे रही है।