Azadi Ka Amrit Mahotsav: स्वतंत्रता दिवस पर लखनऊ के सिनेमाघरों में मुफ्त दिखाई जाएंगी देशभक्ति फिल्में

जारी हुए आदेश,ये है पूरी प्रक्रिया

लखनऊ:- इस बार स्वतंत्रता दिवस को आज़ादी के अमृत महोत्सव के रूप में देश भर में धूम धाम से मनाया जा रहा है। तिरंगा यात्रा से लेकर प्रभात फेरी और विभिन्न तरीकों से इस राष्ट्रीय उत्सव की तैयारी है। ऐसे में उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्रता दिवस के दिन मल्टीप्लेक्स सिनेमा हॉल में मुफ्त में फिल्में दिखाई जाने की खबर है। जिसके लिए लखनऊ जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है। इसके तहत राजधानी में दर्जनभर मल्टीप्लेक्स सिनेमा हाल में देशभक्ति फिल्में दिखाई जाएगी। जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा मल्टीप्लेक्स सिनेमा हाल का नाम जारी किया गया है। इसके साथ ही उस सिनेमा हॉल के नंबर के साथ जो फिल्में दिखाई जाएंगी उनके नाम भी बताए गए हैं। 

जिलाधिकारी के तरफ से बताया गया कि “राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस 2022 पर पिछले सालों की भांति इस साल भी जनपद में संचालित मल्टीप्लेक्स में देशभक्ति फिल्मों का नि:शुल्क प्रदर्शन किया जाना प्रस्तावित है। उक्त के क्रम में जनपद के मल्टीप्लेक्स में जन-सामान्य हेतु हिन्दी फिचर फिल्म का नि:शुल्क प्रदर्शन प्रथम-आगत-प्रथम-पावत (पहले आओ-पहले पाओ) के आधार पर किया जाएगा। “

यहां देखे फिल्में:

1 आईनाक्स रिवरसाइट, गोमती नगर

2 आइनॉक्स उमराव, निशातगंज

3 आइनॉक्स काउन, फैजाबाद रोड, चिनहट 

4 आइनॉक्स फिनिक्स प्लासियो, गोमतीनगर एक्स. 

5 आइनॉक्स गार्डन गलेरिया, तेलीबाग 

6 पी०वी०आर० फिनिक्स, आलमबाग

7 पी०वी०आर०, सहारागंज

8 पी० वी० आर० सिंगापुर मॉल, गोमतीनगर

9 सिनेपोलिस फन रिपब्लिक, गोमती नगर

10 सिनेपालिस, वन अवध गोमतीनगर

11 वेद मल्टीप्लेक्स, गोमतीनगर

12 कृष्णा कार्निदाल, आलमबाग

Author

  • News Dairy Today Desk

     

    News Diary Today | Newspaper & Digital News Platform               Trusted News | Stronger Democracy.

    News Diary Today is a professional newspaper and digital news platform dedicated to delivering accurate, timely, and responsible journalism. We cover breaking news, national affairs, politics, business, education, and public interest stories, with a strong focus on Noida, Greater Noida, Delhi-NCR, Ghaziabad, and developments across India. Our mission is to keep citizens informed, raise public concerns, and bring important issues to the forefront. Through our print newspaper and digital platform, we strive to uphold journalistic integrity, credibility, and the values of a responsible media organization.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *