BJP Leader Arrested : महिला से अभद्रता करने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार

BREAKING : व्यापार मंडल ने भी संगठन से निकाला।

बरेली:-  यूपी के बरेली  में भाजपा नेता जितेंद्र रस्तोगी द्वारा एक महिला से मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बीजेपी नेता के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

बताया जाता रहा है कि नाली के विवाद में ये मारपीट हुई थी। मारपीट का सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुआ था। मिली जानकारी के अनुसार व्यापार मंडल ने भी जितेंद्र रस्तोगी को संगठन से निकाला दिया है। ये पूरा मामला शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के ख्वाजा कुतुब का बताया जा रहा है।

वहीं पीड़िता का आरोप है कि उनकी नाली बंद हो गई थी। जिसके लिए उन्होंने नाली की खुदाई करवाई तो बीजेपी नेता ने उनके और उनकी बेटी के साथ मारपीट करवाई।

 सपा ने किया था तंज:

बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए समाजवादी पार्टी ने लिखा कि “बीजेपी नेताओं की करतूतों से शर्मसार यूपी। नोएडा के बाद अब बरेली में बीजेपी नेता ने सरेआम महिला और उसकी बेटी को पीटा, निंदनीय और शर्मनाक। सत्ता के नशे में बेलगाम अपने नेताओं को महिलाओं का सम्मान करना सिखाएं मुख्यमंत्री। आरोपी बीजेपी नेता के खिलाफ हो कठोरतम कार्रवाई।”

नोएडा कांड में पुलिस खाली हाथ:

गौरतलब है कि इसी तरह महिला से अभद्रता करते नोएडा के तथाकथित भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी का भी वीडियो वायरल होने के बाद से भाजपा लगातार विपक्ष के निशाने पर है। श्रीकांत पर दो दो एफआईआर हो चुकी हैं ,लेकिन श्रीकांत त्यागी अभी भी पुलिस की पहुँच से दूर है।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *