बीजेपी नेता के बेटे ने दलित युवक को बंधक बना बंदूकों की बटों से किया लहूलुहान

महोबा।
महोबा जिले में भाजपा नेता के दबंग पुत्र की गुंडई का मामला सामने आया है। जिसमे पहाड़ के पत्थर चोरी के शक में अनुसूचित जाति के ट्रक ड्राइवर को बंधक बनाकर बंदूकों की बटों से पीट-पीट कर लहूलुहान कर दिया है और उसे नंगा कर के बुरी तरह से सितम ढाया गया। स्थानीय पुलिस ने मामले भी कोई कार्यवाही नही की,मगर एसपी के पास मामला जाते ही एसपी ने इसे गंभीरता से लेते हुए चार दबंगों के खिलाफ FIR दर्ज कर सख्त कार्यवाही के आदेश दिए है।
आपको बता दें कि महोबा जिले में कबरई कस्बे का रहने वाला अनुसूचित जाति का 35 साल का बृजेंद्र कुमार पेशे से ट्रक चालक है और पहाड़ों से ट्रक में भर कर गिट्टी को ढोता है। जिसे अपने पहाड़ और क्रेशर से एक ट्रेक गिट्टी चुराने के शक में कबरई के पूर्व चेयरमैन और भाजपा नेता शिवपाल तिवारी के दबंग पुत्र ऋतिक तिवारी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पकड़ लिया और फिर उसे बंधक बना कर बुरी तरह से पीटा। बंदूक की बटो से पीटते हुए नग्न कर दिया है। पुत्र को दबंगों द्वारा बंधक बनाये जाने पर पीड़िता की मां मौके पर पहुंची और दबंगों से पुत्र को छोड़ने की गुहार लगाई। जहां दबंगों ने 50 हजार रुपये रंगदारी की मांग की और न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। किसी तरह बृजेंद्र और उसकी मां अपनी जान बचा कर घर पहुंचे। पीड़ित ने कबरई थाने पहुंच कर दबंगों की शिकायत की पर इलाकाई पुलिस ने उसकी नही सुनी।
अब पीड़ित ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए भाजपा नेता पुत्र सहित चार लोगो के खिलाफ एससी एसटी एक्ट के साथ रंगदारी, बंधक बनाने की कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करवा दिया है और आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है । अपर पुलिस अधीक्षक सत्यम ने बताया कि पीड़ित बृजेन्द्र पूर्व चैयरमैन शिवपाल तिवारी के पहाड़ ने मजदूरी का काम करता था पत्थर चोरी के शक में उसके साथ मारपीट का मामला सामने आया था जिसे गंभीरता से लेते हुए पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया गया और चार लोगों कर खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]