चलती ट्रेन में हुआ झगड़ा, पति ने पत्नी पर कर दिया ब्लेड से हमला


अलीगढ़।
घटना अलीगढ़ रेलवे स्टेशन की है जहां ट्रेन में सफर कर रहे पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद पति ने अपनी ही पत्नी को ब्लेड मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसके उपरांत अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर मौजूद थाना जीआरपी पुलिस ने तत्काल घायल महिला को उपचार के लिए मंगलवार को जिला अस्पताल मलखान सिंह भेज दिया तो वही जीआरपी पुलिस के द्वारा बताया गया आरोपी पति महिला को घायल कर मौके से फरार हो गया है पुलिस तहरीर के आधार पर कार्यवाही करेगी खबर लिखे जाने तक घायल महिला की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई थी, वहीं पूरे मामले में जानकारी देते हुए घायल महिला मुस्कान के द्वारा बताया गया कि वह मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली है और उसके पति के बीच घरेलू विवाद चल रहा है क्योंकि उसका पति कोई काम धंधा नहीं करता है, इसी कारण वह मंगलवार को अपने पति के बुआ के घर अलीगढ़ अचल ताल आ रही थी जिसको लेकर उसका पति उसको जाने की मना कर रहा था तो वही वह हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन में बैठकर अलीगढ़ आने लगी इसी दौरान उसके पति के द्वारा चलती हुई ट्रेन में फिर से उससे विवाद खड़ा कर दिया गया जिसके उपरांत विरोध करने पर उसने उसके चेहरे पर ब्लेड मार दिया और मौके से फरार हो गया थाना जीआरपी पुलिस के द्वारा उसकी उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है जहां उसका उपचार दिया गया।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]