Pitbull attacked minor : पिटबुल ने किया नाबालिग पर हमला

 पेचकस से कुत्ते का मुंह खोल कर बचाया

मेरठ:- प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पिछले दिनों पिटबुल कुत्ते द्वारा हमला करके अपनी मालकिन को मार डालने की घटना अभी चर्चाओं में थी ही,कि ऐसे ही घटना मेरठ में भी सामने आ गई।

घटना मेरठ के मवाना इलाके की है, जहां देर शाम को पिटबुल ने सालिम नामक युवक पर हमला कर दिया। पिटबुल ने नाबालिग युवक का जबड़ा पकड़ लिया। जैसे ही पड़ोसियों ने यह देखा तो शोर मचाया। बड़ी मशक्कत के बाद पेंचकस की मदद से पिटबुल के कब्जे से नाबालिग को छुड़ाया गया। पिटबुल की कैद से मासूम को छुड़ाने आए मालिक को भी पिटबुल ने जबरदस्त तरीके से घायल कर दिया। जिसके बाद घायल मासूम को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।

इस घटना पर पिटबुल के मालिक का कहना है कि सालिम अक्सर उनके कुत्ते को छेड़ता रहता है। इस बार सालिम ने जब कुत्ते को छेड़ा तो गुस्साए पिटबुल ने युवक पर हमला कर दिया। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले में जांच कर रही है। सीओ मेरठ उदय प्रताप सिंह का कहना है कि उक्त संबंध में एसडीएम अखिलेश यादव को जानकारी दे दी गई है। आगे की कार्रवाई उनके स्तर पर ही होगी।  गौरतलब है कि कुछ दिन पहले राजधानी लखनऊ में ऐसे ही एक पिटबुल ने अपने मालकिन पर हमला किया था, जिसमें मालकिन की मौत हो गई थी।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *