Up News : सामने एसपी ऑफिस , और चोर लूट ले गए ढाबा

बागपत।

 बागपत में चोरों के हौसले कितने बुलंद हैं। यह पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने ढाबे में हुई चोरी की वारदात से पता लग रहा हैं। ढाबे में करीब लाखों रुपए की चोरी की घटना को अज्ञात चोरों ने रात्रि में अंजाम दिया। ढाबा संचालक जब सुबह ढाबे पर पहुंचा तो चोरी की घटना का पता चला। एसपी ऑफिस के सामने ढाबे में हुई चोरी के मामले में पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है, और पुलिस जल्द घटना के खुलासे की बात कह रही है।

आपको बता दे कि पूरा मामला बागपत पुलिस अधीक्षक के सामने बने एक ढाबे का है। जहां ढाबा संचालक अपने परिवार के साथ, रात्रि में मेरठ जन्माष्टमी मनाने गया हुआ था। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने सटर का ताला तोड़कर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। पीड़ित ढाबा संचालक महिला वर्षा ने बताया कि वह जन्माष्टमी का त्यौहार मनाने परिवार के साथ गई हुई थी। इसी का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने रात्रि में उनके मकान में रखे सोने,चॉदी के आभूषण नगदी और कीमती सामान चोरी कर लिया।

ढाबे से लाखों रुपए के सामान की हुई चोरी के बाद जब पीड़ित सुबह अपने ढाबे पर पहुंचा तो उसके पैरो को नीचे से जमीन खिसक गई। पूरा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। पुलिस कार्यालय के सामने हुई चोरी से पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुटी है। चोरों के हौसले कितने बुलंद है। यह आप  साफ देख सकते हैं। हालांकि पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है, और जल्द घटना के खुलासे की बात कह रही है।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]