October 11, 2026

सीएम धामी ने बागेश्वर को क्यों बोला थैंक्स?

IMG_20230908_143637

बागेश्वर।

बागेश्वर उपचुनाव में 2321 वोटों से भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास ने जीत दर्ज की। वहीं दूसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार रहे। जीत के बाद देहरादून भाजपा कार्यालय में खुशी की लहर है। 

जीत के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ”धन्यवाद बागेश्वर! बाबा बागनाथ की पवित्र भूमि बागेश्वर की देवतुल्य जनता को भारतीय जनता पार्टी पर पुनः विश्वास जताने पर हृदयतल से आभार. यह विजय मातृशक्ति, युवाशक्ति और वरिष्ठजनों के भाजपा सरकार पर अटूट विश्वास का प्रमाण है। इस उपचुनाव में बागेश्वर विधानसभा की सम्मानित जनता ने आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनहितैषी योजनाओं पर मुहर लगाई है। राष्ट्रवाद, लोककल्याण एवं सुशासन को समर्पित यह ऐतिहासिक जीत बागेश्वर के चहुमुंखी विकास का नया अध्याय लिखेगी। बागेश्वर विधानसभा से नवनिर्वाचित भाजपा विधायक पार्वती दास जी को उनके उज्ज्वल कार्यकाल हेतु हार्दिक शुभकामनाएं।”

सीएम धामी ने कहा कि यह जीत चंदन राम दास को श्रद्धांजलि है। हम उनके रुके हुए कार्यों, उनके द्वारा लाए हुए प्रस्तावों, सपनों को पूरा करेंगे।

Author

You may have missed