बीस रुपये के लेन देन में हुई छात्र की हत्या


बागपत।
उत्तर प्रदेश के बागपत में उधारी के बीस रुपये मांगने पर एक छात्र की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां गांव के ही चार लोगों ने 11वीं कक्षा के छात्र की गला दबाकर निर्मम हत्या की वारदात को अंजाम दिया। और हत्या के बाद चारों आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और आरोपी की तलाश में जुट गई है।
मामला बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के राजपुर खामपुर गांव का है, जहां के रहने वाला 11वीं कक्षा का छात्र ऋतिक बाजार में सामान लेने गया था। तभी वहां पर उसे आकाश मिल गया। ऋतिक ने आकाश से अपने बकाया बीस रुपये की मांग की, लेकिन आकाश ने पैसे देने से मना कर दिया। जिसको लेकर आपस में दोनों का विवाद शुरू हुआ तो, आकाश की और से उसके चाचा और दो अन्य लोग आ गए। चारों लोगों ने मिलकर पहले तो ऋतिक की पिटाई करनी शुरू कर दी। ओर उसके बाद ऋतिक की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद गांव में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।तब तक छात्र की हत्या कर चारो लोग फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक ऋतिक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, और फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। हत्या की सनसनी खेज वारदात से जहां पुलिस प्रशासन में हड़प्पा मच गया, वहीं गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। छात्र ऋतिक के परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। देर रात हुई हत्या की वारदात से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है, और तनाव की स्थिति बनी हुई है।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]