October 10, 2026

पति से थी परेशान, कुल्हाड़ी से हत्या कर थाने पहुंची पत्नी

0
IMG_20220801_214052

उत्तरप्रदेश:- पति की रोज रोज की पिटाई से तंग आकर आखिरकार एक पत्नी ने इतना बड़ा कदम उठाया कि पूरा प्रशासन सहित पूरा इलाका सन्न रह गया। परेशान पत्नी ने पति की कुल्हाड़ी से हत्या कर अपने आप को पुलिस के हवाले भी कर दिया।

मामला उरई के झांसी रोड स्थित उमरार खेड़ा का है। जहां देर रात संदीप उर्फ कल्लू अहिरवार की पत्नी संध्या ने कुल्हाड़ी से काटकर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद सात साल के बेटे के साथ कोतवाली पहुंची महिला ने बताया कि वह पति के शराब पीने की लत से परेशान थी। वह शराब पीकर आए दिन हंगामा और उसके साथ मारपीट करता था। इसी कारण सोते समय कुल्हाड़ी से काटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। 

सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार राठौर पहुंचे। घटनास्थल जाकर खून से लथपथ संदीप का शव कब्जे में लिया। पिता की हत्या का चश्मदीद सात साल के बेटे हार्दिक ने बताया कि जब उसके पिता सो रहे थे, तभी मां ने कुल्हाड़ी से हमला किया। पहली कुल्हाड़ी में पिता की आवाज निकली और दूसरी कुल्हाड़ी में मौत हो गई। इसके बाद मां उसे लेकर थाने पहुंची और पुलिस ने मां को हिरासत में ले लिया है।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed