कई मंत्रियों के मंडल प्रभार बदले गए

जितिन प्रसाद बने लखनऊ मंडल प्रभारी

उत्तरप्रदेश:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने के मंत्रियों के मंडलों के प्रभार में फेरबदल करते हुए अलग-अलग मंडलों का प्रभार ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स को सौंपा है। इस क्रम में राजधानी लखनऊ का प्रभारी अब कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद को बनाया गया है,जो अभी तक झांसी मंडल का प्रभार देख रहे हैं। कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी को अब मेरठ मंडल का प्रभारी बनाया गया। नंद गोपाल गुप्ता के साथ ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप और राज्य मंत्री बृजेश सिंह शामिल हैं।

 कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी और दिनेश खटीक को अब गोरखपुर मंडल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अभी तक गोरखपुर मंडल की जिम्मेदारी कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के पास थी लेकिन अब कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को वाराणसी मंडल का प्रभार सौंपा गया है। 

वहीं, स्वतंत्र देव सिंह के साथ संदीप सिंह और संजीव गौंड ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स में शामिल हैं। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री डॉक्टर संजय निषाद को झांसी मंडल का प्रभारी बनाया गया है। अभी तक वह चित्रकूट मंडल के प्रभारी थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *