खाने के बिल पर हुई बहस , तो ढाबा कर्मचारी ने ग्राहक को मार दी गोली

कानपुर।

 कानपुर देहात के रनिया थाना क्षेत्र के उमरन ढाबे मे शनिवार देर रात योगेश नाम का शख्स अपने चार दोस्तों के साथ खाना खाने आया ।खाना खाने के बाद योगेश की पेमेंट को लेकर ढाबे वाले से बहस हो गयी। बहस इतनी बढ़ गयी कि मारपीट की नौबत आ गयी। इस दरमियान ढाबे के कर्मचारी पुष्पेन्द्र ने अपनी लाइसेंसी रायफल से गोली चला दीं। गोली योगेश के लगी, जिससे वो लहूलुहान होकर ज़मीन पर गिर गया। उसे उपचार के लिए कानपुर देहात के जिला अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत नाजुक देख कर घायल योगेश को कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। हैलट अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरो ने योगेश को मृत घोषित कर दिया। वही घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी ढाबा कर्मचारी पुष्पेंन्द्र को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसकी लाइसेंसी रायफल को भी बरामद कर लिया। पुलिस ने मृतक योगेश के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाही कर रही है।