काशी के ये विशेष पंडित कराएंगे राम लला की प्राण प्रतिष्ठा , छत्रपति शिवाजी से है खास सम्बंध


अयोध्या।
धर्म नगरी काशी के ज्यादातर घरों में प्राचीन समय से ही वेद पुराण शास्त्रों के जानकार रहते हैं। जिन्होंने अपनी परंपरा का निर्वहन करते हुए अपना संपूर्ण जीवन सनातन संस्कृति को अध्ययन करने और उनकी विविध परंपराओं को सवारने में ही न्योछावर कर दिया है। इस बार भी भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा में काशी के विद्वान अहम भूमिका निभाने जा रहे हैं। हम बात कर रहे हैं काशी के पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित की, जो महाराज शिवाजी का राज्याभिषेक कराने वाला गागाभट्ट के परिवार से हैं।
लगभग 350 वर्ष पूर्व छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक करवाने वाले काशी के महापंडित गागाभट्ट के परिवार द्वारा ही राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा आयोजन में मुख्य पुजारी की भूमिका निभाई जा रही है। पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित और उनके बेटे जय कृष्ण दीक्षित प्राण प्रतिष्ठा पूजन करने वाले 121 ब्राह्मण का नेतृत्व कर रहे हैं। जय कृष्ण दीक्षित का कहना है कि हमारे पूर्वजों द्वारा छत्रपति शिवाजी से लेकर भोपाल, नागपुर, मुंगेर, जयपुर राजघराने का राज्यअभिषेक कराया गया है। यह हमारे लिए अत्यंत हर्ष का विषय है कि हम प्रभु श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा आयोजन में शामिल हो रहे हैं। भगवान काशी विश्वनाथ, मां गंगा और हमारे पूर्वजों का आशीर्वाद है जो हम इस परंपरा का निर्वहन करते हुए आ रहे हैं।
देश दुनिया के प्रमुख आयोजन में काशी के विद्वानों की प्रमुख भूमिका होती है। काशी में आज भी इन परंपराओं का निर्वहन किया जाता है। अपने पूर्वजों और पूर्व पीढ़ियों के मार्गदर्शन में हम निरंतर उन सनातन संस्कृतियों को आगे बढाते चले आ रहे हैं।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]