“यूपी ब्यूरोक्रेसी में फेरबदल : 15 IAS अफसरों के तबादले; मुख्य सचिव बने ‘सुपर पावरफुल’,मिले कई अहम अतिरिक्त प्रभार”

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 15 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती की है। इस बदलाव में मुख्य सचिव को कई महत्वपूर्ण विभागों और महत्वाकांक्षी सरकारी योजनाओं का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं, अजय चौहान समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां मिली हैं। जानिए किस अधिकारी को कहां मिली नई तैनाती।

News Diary Today | Lucknow News

लखनऊ न्यूज़ | उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त करने के लिए 15 सीनियर आईएएस (IAS) अधिकारियों का बड़ा तबादला कर दिया है। इस फेरबदल की सबसे खास और रोचक बात यह है कि राज्य के मुख्य सचिव को अत्यंत महत्वपूर्ण विभागों का अतिरिक्त जिम्मा सौंपकर प्रशासनिक व्यवस्था में उनके प्रभाव को और बढ़ा दिया गया है। बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव को अब प्रमुख सचिव (आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स) के साथ-साथ राज्य सरकार के सबसे ड्रीम प्रोजेक्ट्स—’वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी’ के नोडल अधिकारी और ‘जीरो पावर्टी उत्तर प्रदेश अभियान’ के नोडल अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया गया है। इसके अलावा उनके पास वित्त, संस्थागत वित्त और बाह्य सहायतित परियोजनाओं का भी अतिरिक्त जिम्मा रहेगा।विकास योजनाओं की गति तेज करने और जीरो पावर्टी (शून्य गरीबी) जैसे कड़े अभियानों को सीधे टॉप ब्यूरोक्रेसी की निगरानी में रखकर सरकार ने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट कर दिया है।

प्रमुख अधिकारियों के तबादले और नई जिम्मेदारियां?

शासन द्वारा जारी सूची के अनुसार कई वरिष्ठ अधिकारियों के विभागों में व्यापक बदलाव किए गए हैं:-

1-अजय चौहान: प्रमुख सचिव (लोक निर्माण विभाग – PWD) तथा मुख्य कार्यपालक अधिकारी (उप्र. राज्य राजमार्ग प्राधिकरण – उपशा) की जिम्मेदारी संभाल रहे अजय चौहान को अब यूपीडा (UPEIDA) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) का भी अतिरिक्त प्रभार दे दिया गया है।

2-योगेश कुमार: इन्हें पीसीडीएफ (PCDF) का नया प्रबंध निदेशक (MD) नियुक्त किया गया है।

3-अमित कुमार सिंह: इन्हें उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) के प्रबंध निदेशक (MD) पद की कमान सौंपी गई है।

4-कृष्ण कुमार: वरिष्ठ आईएएस कृष्ण कुमार को झांसी मंडल का नया मंडलायुक्त (Commissioner) बनाया गया है।

5-चंद्रशेखर: इन्हें प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना का मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है।

6-भूपेंद्र एस. चौधरी: इन्हें उत्तर प्रदेश मानवाधिकार आयोग के सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है।

7-प्रवीण मिश्रा: इन्हें अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम का प्रबंध निदेशक (MD) बनाया गया है।

8-देवेंद्र सिंह कुशवाहा: इन्हें प्रशासनिक सुधार विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात किया गया है।

Author