October 10, 2026

महिला ने छह मिनट में दिया तीन बच्चों को जन्म

0
IMG_20231025_145642

कासगंज।

यूपी के कासगंज में एक महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। अच्छी बात ये है कि मां और तीनों बच्चे एकदम स्वस्थ्य हैं। महिला ने छह मिनट में तीन बच्चों को जन्म दिया है। एक साथ तीन बच्चों के जन्म को लेकर पूरे इलाके में चर्चा हो रही है। महिला के पहले से तीन बच्चे हैं और इन बच्चों के बाद वो अब छह बच्चों की मां बन गई हैं।

कासगंज के गांव ताली के रहने वाले अशोक कुमार की पत्नी मीरा देवी को प्रसव पीड़ा होने के बाद स्थानीय महिला स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था, जहां महिला ने छह मिनट में तीन बच्चों को जन्म दिया। ये तीनों बेटे हैं। इनमें पहले बेटे का जन्म सुबह 8.30 बजे हुआ, इसके बाद दूसरे बच्चे का जन्म 8.32 बजे और तीसरे बच्चे का जन्म तीन मिनट बाद 8.25 बजे हुआ। तीन बच्चों को जन्म देने वाली मां की उम्र 32 साल है। मीरा देवी के पहले से ही तीन बच्चे हैं। इनमें एक बेटा और दो बेटियां शामिल हैं। अब महिला ने तीन और बेटों को जन्म दिया है, जिसके बाद इस दंपत्ति के बच्चों की संख्या छह हो गई है। 

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed