देहरादून।
मुस्लिम धर्म के पवित्र धार्मिक स्थल कलियर शरीफ में उर्स की शुरुआत हो रही है। जिसमे हिंदुस्तान के कोने कोने से दरगाह शाबिर साब कलियर के उर्स में आ रहे हैं। इसके साथ ही पाकिस्तान से भी 110 जायरीन कलियर पहुँच रहे हैं। जिनको प्यार और सम्मान देने के उद्देश्य से बक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स के द्वारा गंगा जली और भागवत गीता भेंट की जाएगी। इस सम्बन्ध में बक्फ बोर्ड के चेयरमेन शादाब का कहना है कि हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच प्यार का पैगाम भेजने के उद्देश्य से पाकिस्तान के मंदिरो में 150 करोड़ सनातनी परम्परा को मानने वालों की ओर से पवित्र ग्रन्थ भागवत गीता और गंगाजली भेंट की जाएगी। जिससे दोनों धर्मो के बीच भाई चारे को बढ़ाया जा सके।
Author
-

Harvir Chauhan
Editor-in-Chief & Founder, News Diary Todayहरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Follow Harvir Chauhan on Social Media
X (Twitter) : @chauhan_harvir
Facebook page link
https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
Email: [email protected]