चारधाम यात्रीयों की बस पलट,1 गंभीर घायल है।

Desk report :- चारधाम यात्रीयों की बस धारी देवी के पास चमधार-देवलगढ़ मोटर मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में 29 यात्री थे जिनमें से 21 यात्री घायल हुए हैं व एक गंभीर घायल है।

क्या है पूरी घटना ?


दरअसल आज दोपहर बद्रीनाथ धाम से दर्शन कर लौट रहे राजस्थान के यात्रियों की बस का ऋषिकेश बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर धारी देवी मंदिर से कुछ आगे पर ब्रेक फेल हो गया। जिससे बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। बस का ब्रेक फेल होने के बाद चालक ने बस को मुख्य राजमार्ग से चमधार-देवलगढ़ मोटर मार्ग की तरफ मोड़ दिया ओर यहॉ 100 मीटर पर पहाड़ी से टकरा दी जिससे बस सड़क पर ही पलट गई। वहीं हादसे में 21 यात्रीयों को हल्की फुल्की चोटें आई है। लेकिन एक यात्री गंभीर घायल बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि जो यात्री गंभीर घायल है वह पहले ही बस से कूद गया था जिस कारण उसके पांव फ्रैक्चर हो गये। वहीं चालक की सूझ-बूझ से अन्य सभी यात्रियों की जान बच गई। मौके पर पहुंची पुलिस व एसडीआरएफ के जवानों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी घायलों को बेस अस्पताल पहुॅचाया। जहां यात्रियों का उपचार चल रहा है। सीओ श्रीनगर श्यामदत्त नौटियाल ने बताया कि सभी घायलों को एंबुलेंस व पुलिस की गाड़ियों से अस्पताल पहुंचाया गया है। साथ ही जब तक वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की जाती तब तक यात्रियों को होटल में रुकवाया गया है।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.