97 electric buses join the fleet of DTC : डीटीसी के बेड़े में शामिल हुईं 97 इलेक्ट्रिक बसें

केजरीवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

नई दिल्ली:-बुधवार को दिल्ली में डीटीसी को दिल्ली सरकार ने 97 इलेक्ट्रिक बसों को सौंपा। एक विशेष कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई। इसी के साथ दिल्ली में आधुनिक सुविधाओं से लैस अब कुल 250 इलेक्ट्रिक बसें सड़कों पर है। इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि अभी तक दिल्ली में 153 इलेक्ट्रिक बसें चलती थी और आज 97 और सड़को पर उतर रही हैं। साथ ही 50 बसें सितंबर तक आ जाएंगी। इस तरह सितंबर के अंत तक दिल्ली की सड़कों पर 300 बसें होंगी। उन्होंने कहा कि 2023 के अंत तक 1800 इलेक्ट्रिक बसें दिल्ली के पास होंगी।

जो  2025 के अंत तक 6380 और इलेक्ट्रिक बसें ले आई जाएंगी,जिसके लिए बस डिपो का भी तेजी से इलेक्ट्रिफिकेशन किया जा रहा है।

केजरीवाल ने कहा कि आज दिल्ली की शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल वर्ल्ड क्लास की है। ठीक उसी तरह हमारी सरकार दिल्ली के ट्रांसपोर्ट मॉडल को भी वर्ल्ड क्लास बनाएगी। 

परिवहन मंत्री बोले:

कार्यक्रम के दौरान दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि यह उन लोगों के लिए मुंहतोड़ जवाब है जो कहा करते थे कि डीटीसी बंद होने वाला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी का जो विजन है कि दिल्ली को देश का इलेक्ट्रिक वेहिकल कैपिटल बनाना है उसकी शुरुआत अब हो चुकी है। दिल्ली में अब 60,000 से अधिक इलेक्ट्रिक वाहन चल रही हैं। 1500 इलेक्ट्रिक बसों का ऑर्डर दिल्ली सरकार ने दे दिया है। यह बसें 2023 के अंत तक दिल्ली की सड़कों पर चलने लगेंगी। दिल्ली में जल्द ही 1800 इलेक्ट्रिक बसें हो जाएंगी।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.