Akhilesh Yadav is reaching Noida on Saturday : शनिवार को नोएडा पहुंच रहे हैं अखिलेश यादव

नोएडा:- सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार 27 अगस्त को गौतम बुद्ध नगर जिले में आ रहे हैं। इस बाबत लखनऊ से लेकर गौतम बुध नगर जिले तक के प्रशासन को सूचना भेज दी गई है। सूचना के अनुसार अखिलेश यादव की सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिले की पुलिस कमिश्नर सहित सभी आला अधिकारियों को पार्टी की तरफ से पत्र भेजा गया है। अखिलेश यादव यहां एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे मिली जानकारी के अनुसार अखिलेश यादव यहां सेक्टर 121 स्थित नोएडा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में स्वर्गीय रघुवर प्रधान प्रधान जी की मूर्ति का अनावरण करेंगे। कार्यक्रम का संयोजन सपा नेता भरत यादव द्वारा किया जा रहा है। इसके बाद अखिलेश यादव सपा के प्रत्याशी रहे सुनील चौधरी के घर सेक्टर 19 भी जाएंगे।   बताया जा रहा है कि यहां अखिलेश यादव जिले के समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों संग बैठक भी कर सकते हैं,जिसमें सदस्यता अभियान और जिले में पार्टी को मजबूत करने के लिए भी गहन विचार विमर्श किया जाएगा। अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के जिले में आगमन को लेकर सपाइयों में खासा जोश दिखाई दे रहा है। तमाम सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के स्वागत और उनके आगमन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारी तेज कर दी है। सियासी पंडितों की माने तो जनपद में इन दिनों भाजपा में घमासान के बीच अखिलेश यादव का आना समाजवादी पार्टी के लिए काफी अहम माना जा रहा है।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]