October 11, 2026

Delhi Aiims : डायबिटीज के मरीजों को एम्स मुफ्त में देगा इन्सुलिन की शीशी

IMG_20230209_160947

नई दिल्ली :- अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान दिल्ली ने मधुमेह रोगियों को फ्री में इंसुलिन की शीशियां मुहैया कराने का फैसला लिया है। एम्स प्रशासन ने विश्व मधुमेह दिवस यानी बीते मंगलवार से इस सेवा की शुरुआत की है। 

दिल्ली एम्स के मीडिया प्रभारी डॉ. रीमा दादा के मुताबिक एम्स के किसी भी बाह्य रोगी विभाग से इंसुलिन लिखवाने वाले मरीजों को मुफ्त इंसुलिन शीशियां दी जाएंगी। इसके लिए न्यू राज कुमारी अमृत कौर ओपीडी के सामने अमृत फार्मेसी में दो नए काउंटर खोले गए हैं। काउंटर पर सुबह 9 से शाम 5 बजे तक इंसुलिन की शीशियां मरीज हासिल कर सकते हैं। एम्स काउंटर पर मरीजों को इंसुलिन की शीशियों के साथ हिंदी और अंग्रेजी में लिखित निर्देश भी दिए जाएंगे, जो इसके रोगियों को शीशियों के सुरक्षित ले जाने और सुरक्षित स्टोरेज करने में सहायक साबित होंगे। वहीं लंबी दूरी की यात्रा करने की संभावना वाले रोगियों को तय तापमान पर शीशियों को सुरक्षित रूप से ले जाने के लिए जमे हुए आइस पैक दिए जाएंगे। शुरुआत में इंसुलिन की शीशियां एक महीने की उपचार अवधि के लिए जारी की जाएंगी, जिसे भविष्य में दो-तीन महीने तक बढ़ाया जा सकता है।

Author

You may have missed