प्रेमिका ने बातचीत करना बंद किया तो प्रेमी ने चाकू मारकर की हत्या

नई दिल्ली :- राजधानी दिल्ली के सागरपुर इलाके में एक युवती की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी दिल्ली पुलिस ने हत्या के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी युवक ने बताया कि उसकी प्रेमिका ने उससे बात करना बंद कर दिया था। काफी मिन्नतें करने और मनाने के बाद भी वो बातचीत नहीं कर रही थी जिस कारण उसने गुस्से में आकर उसकी चाकू गोदकर हत्या कर दी।

 सूचना के आधार पर 21 अप्रैल दोपहर दो बजे पुलिस को खबर मिली थी कि अशोक पार्क के पास एक महिला का खून से लथपथ लाश पड़ी है। पुलिस पिछले कुछ दिनों से आरोपी को पकड़ने की कोशिश में जुटी थी।

जांच के दौरान मृतक महिला की पहचान आरती के तौर पर हुई जो दिल्ली के जगदंबा विहार के रहने वाली थी। पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और सर्विलांस के जरिए मामले की जांच में जुटी थी। पुलिस को पता चला कि आरती के रिश्ते भारत नाम के शख्स के साथ थे जो सागरपुर का रहने वाला है और वो हत्या के दिन से ही फरार चल रहा है

सूचना और लोकल इंटेलिजेंस के आधार पर पुलिस ने दिल्ली के अलग-अलग इलाके में छापेमारी कर आरोपी भारत को गिरफ्तार किया। उसके पास से पुलिस ने वो कपड़े भी बरामद किए जो उसने कत्ल के दौरान आरोपी भारत ने पहने हुए थे। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि कुछ दिनों से आरती ने उससे मिलना जुलना बंद कर दिया था और बातचीत भी नहीं कर रही थी,  जबकि दोनों का रिश्ता कई सालों पुराना है।

इसी कारण 21 अप्रैल को वो आरती से मिलने गया था। लेकिन उसने मिलने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद गुस्से में उसने चाकू से गोदकर आरती हत्या कर दी।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *