October 11, 2026

 दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को बड़ी राहत

IMG_20230901_160619

नई दिल्ली।

 मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में फंसे दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। उनके स्वास्थ्य को देखते हुए अदालत ने सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल आधार पर अंतरिम जमानत की अवधि 12 सितंबर तक बढ़ा दी है। बता दें कि 26 मई को शीर्ष अदालत ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सत्येन्द्र जैन को छह हफ्ते के लिए अंतरिम जमानत दी थी लेकिन उन्होंने कई शर्तें लगा दी थीं कि न तो वह मीडिया से बात करेगे और न ही बिना इजाजत दिल्ली छोड़कर बाहर जाएंगे।

सुप्रीम कोर्ट से स्वास्थ्य आधार पर जमानत मांगने के दौरान जैन ने अदालत से कहा था कि उनको, उनकी पसंद के अस्पताल में इलाज कराने की इजाजत दी जाए. अदालत ने उनको उनकी पसंद के अस्पताल में इलाज कराने की इजाजत दे दी थी। 

Author

You may have missed