October 13, 2026

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर दर्ज हुआ मुकदमा , जानिए वजह

IMG-20240707-WA0002


नई दिल्ली,
रविवार को टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर अभद्र भाषा के इस्तेमाल पर एफआईआर दर्ज की गई है। भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस की धारा 79 के तहत ये मुकदमा महुआ मोइत्रा द्वारा सोशल मीडिया साइट के पोस्ट में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप में दर्ज हुआ है।

दरअसल , महिला आयोग ने इस मामले में शुक्रवार (5 जुलाई) को दिल्ली पुलिस को शिकायत दी थी। स्पेशल सेल ने रविवार (7 जुलाई) को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस (आईएफएसओ) यूनिट अब उस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स हैंडल की जानकारी लेगी, जिससे रेखा शर्मा के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया था।

क्या है मामला?
बता दें कि महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा हाल ही में हाथरस हादसे को लेकर घटनास्थल पर पहुंची थीं। उस दौरान एक व्यक्ति उनके पीछे छाता लेकर चल रहा था। इसी वीडियो को लेकर गुरुवार को महुआ मोइत्रा ने टिप्पणी की थी। इसके बाद से ही विवाद छिड़ा हुआ है।

Author

You may have missed