October 13, 2026

किसानों की महापंचायत में कांग्रेस ने भरी हुंकार

IMG_20240716_235144


नई दिल्ली/
कृषि भूमि सर्किट रेट बढ़ाने को लेकर किसानों द्वारा माहपंचायत की है। किसानों की महापंचायत में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव व कांग्रेस प्रवक्ता डॉ नरेश कुमार भी मौजूद रहें।
कांग्रेस प्रवक्ता डॉ नरेश कुमार ने बताया कि मुंडका विधानसभा क्षेत्र के रानीखेड़ा इलाके में किसानों द्वारा महापंचायत को जारी रखने के लिए कांग्रेस अध्यmक्ष देवेंद्र यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा कृषि भूमि सर्किल रेट बढ़ाने की माँग की।
कांग्रेस अध्यक्ष यादव के नेतृत्व तमाम कार्यकर्ता किसानों को न्यायालय दिलाने के लिए सड़कों पर उतर आए।
वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ कुमार ने कहा कि जमीन अधिग्रहण सही रेट दिलाने को लेकर उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया।

दिल्ली में कृषि भूमि के सर्कल रेट 2008 के बाद से नहीं बढ़े हैं। जबकि सर्किल रेट हर 5 साल के बाद बढ़ाने का प्रावधान है। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि दिल्ली में कृषि भूमि का सर्किल रेट 53 लाख प्रति एकड़ है और जो जमीन यमुना के किनारे स्थित है। उसका 17.60 लाख प्रति एकड़ ही है।
प्रवक्ता डॉ कुमार सर्किल रेट न बढ़ने की वजह से दिल्ली के किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। किसानों की जमीन का अधिग्रहण होता है, तो उसमें सर्कल रेट का 4 गुना मुआवजा मिलने का प्रावधान है, अगर सर्कल रेट नहीं पढ़ पाया, तो किसानों को अधिक मात्रा में मुआवजा नहीं मिल पाएगा।
दिल्ली के किसानों की जमीन अधिग्रहण (एक्वायर) है, उसमें मुआवजा 2 करोड़ 12 लाख रुपए प्रति एकड़ के लगभग हिसाब से मिल चुका, अगर सर्किल रेट अधिक होता तो उसको 15 करोड़ प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा मिल जाता।
ज्ञापन के माध्यम से दर्शाया गया है कि दिल्ली के मुकाबले हरियाणा और उत्तरप्रदेश में जमीनों का अधिग्रहण रेट अधिक है। दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल कार्यालय के बीच बेहतर संवाद ना होने के वजह से सर्किल रेट पर राजनीति हो रही है जिसमें दिल्ली का किसान परेशान हो रहें है। दिल्ली के सर्कल रेट जल्द नहीं बढ़ाएं गए, तो कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Author

You may have missed