नोएडा में गैस की किल्लत पर एक्शन : DM मेधा रूपम ने एजेंसियों को दिए कड़े निर्देश।

गैस आपूर्ति को लेकर प्रशासन सख्त; कालाबाजारी रोकने के लिए बनेगी विशेष टीमें

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।

नोएडा : गौतम बुध नगर जिला प्रशासन ने घरेलू गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कमर कस ली है। जिलाधिकारी मेधा रूपम (DM) ने गैस एजेंसी संचालकों और पुलिस अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें कालाबाजारी रोकने और आम जनता को राहत पहुंचाने के लिए कड़े निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि हर हाल में घरेलू गैस सिलेंडर की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। प्रशासन का लक्ष्य है कि आम नागरिकों को अपनी दैनिक जरूरतों के लिए किसी भी प्रकार की किल्लत का सामना न करना पड़े और अवैध बिक्री और जमाखोरी को रोकने के लिए विशेष छापेमारी टीमों का गठन किया गया है।ये टीमें गैस एजेंसियों और वितरण केंद्रों पर औचक निरीक्षण करेंगी और इस बैठक में डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति अवस्थी और अपर जिलाधिकारी (ADM) सहित अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे, जिन्हें व्यवस्था की निरंतर निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।

जनता से अपील!

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे गैस की कमी को लेकर फैल रही किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। साथ ही, उपभोक्ताओं से केवल जरूरत के अनुसार ही सिलेंडर बुक करने का आग्रह किया गया है और यह सतर्कता मध्य-पूर्व (West Asia) में चल रहे संघर्ष के कारण गैस आपूर्ति श्रृंखला में संभावित बाधाओं को देखते हुए बरती जा रही है, हालांकि सरकार ने घरेलू स्तर पर पर्याप्त स्टॉक होने का आश्वासन दिया है।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]